Tuesday , 7 July 2026
About us
Privacy Policy
Terms & Conditions
Send Your News
Contact
Search for
Menu
Search for
होम
बड़ी खबर
राष्ट्रीय
राजनीति
अपराध
अन्तर्राष्ट्रीय
प्रादेशिक
उत्तर प्रदेश
लखनऊ
अयोध्या
गोंडा
कानपुर
उत्तराखंड
दिल्ली
हरियाणा
पंजाब
बिहार
मध्यप्रदेश
महाराष्ट्र
राजस्थान
खेल
तकनीकि
मनोरंजन
लाइफस्टाइल
फैशन
ब्यूटी
जीवन अन्तरंग
हेल्थ
रेसिपी
धर्म
आज का राशिफल
अध्यात्म
वायरल
विविध
अजब – गजब
व्यापार
करियर
पर्यटन
ज्ञान संसार
PMC Data
August 25, 2020
जानिए सर्वप्रथम क्यों की जाती है गणपति जी की पूजा
PMC Data
August 25, 2020
भारतीय सैटेलाइट एस्ट्रोसैट ने तीव्र पराबैंगनी किरणों का लगाया पता, वैज्ञानिकों ने कहा- दुर्लभ खोज
PMC Data
August 25, 2020
यूपी में बढ़ते अपराध को लेकर आप नेता संजय सिंह ने योगी सरकार पर बोला हमला
PMC Data
August 25, 2020
भाजपा नेतृत्व ने भाषा और आचरण की मर्यादा को दी तिलांजलि : अखिलेश
PMC Data
August 25, 2020
दक्षिण कोरिया के सियोल में सरकार का बड़ा ऐलान, ऑफलाइन क्लास पर लगाई जाए रोक
PMC Data
August 25, 2020
डाॅ.राजपाल कश्यप बनाए गए सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
PMC Data
August 25, 2020
डिफेन्स काॅरीडोर के सभी कार्य निर्धारित समय में करें पूरा : राजनाथ सिंह
PMC Data
August 25, 2020
योगी 187 करोड़ की लागत वाले 37 भण्डार गृहों का करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास
PMC Data
August 25, 2020
RBI ने 20,000 करोड़ रुपये के OMO की घोषणा की, दो चरण में सरकारी प्रतिभूतियों की होगी खरीद-बिक्री
PMC Data
August 25, 2020
CM योगी की बड़ी कार्रवाई, दो आईपीएस दिनेश चन्द्र दुबे और अरविन्द सेन निलम्बित पशुधन विभाग में करोड़ों के घोटाले को लेकर उठाया कदम लखनऊ। पशुधन विभाग में करोड़ों के घोटाले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है। उनके निर्देश पर शासन द्वारा दो आईपीएस अधिकारियों दिनेश चन्द्र दुबे, पुलिस उपमहानिरीक्षक, रूल्स एवं मैनुअल्स तथा अरविन्द सेन पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी आगरा को निलम्बित कर दिया गया है। गृह विभाग के प्रवक्ता के अनुसार दिनेश चन्द्र दुबे के सम्बन्ध में यूपीसिडको नोडल एजेन्सी के अन्तर्गत कस्तूरबा हाॅस्टल, शिवगढ़, बछरावां, रायबरेली एवं सादाबाद में बनवाने का ठेका तथा बरेली एवं कौशाम्बी में बस अड्डा एवं लखनऊ में दिव्यांगों की बिल्डिंग बनवाने के ठेके दिलाने एवं उससे होने वाले लाभ सम्बन्धी शिकायत प्राप्त हुई थी। प्रवक्ता के अनुसार अरविन्द सेन, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी आगरा के सम्बन्ध में पशुपालन विभाग में कूट रचित कर ठगी किये जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इससे पहले इसी मामले में आरोपितों का मददगार हेड कांस्टेबल दिलबहार सिंह आखिरकार निलम्बित किया गया था। पशुपालन विभाग के इस फर्जीवाड़े में पशुधन राज्य मंत्री जयप्रताप निषाद के निजी प्रधान सचिव रजनीश दीक्षित, निजी सचिव धीरज कुमार देव, टीवी पत्रकार आशीष राय, अनिल राय, कथित पत्रकार एके राजीव, रूपक राय और उमाशंकर को विगत 14 जून को गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों के खिलाफ इंदौर के व्यापारी मंजीत भाटिया ने शासन में शिकायत की थी। एसटीएफ के मुताबिक पीड़ित मंजीत ने सीबीसीआईडी के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (अब उपमहानिरीक्षक) पर इन लोगों से मिलीभगत कर धमकाने का आरोप लगाया था। एसटीएफ की पड़ताल में साफ हुआ कि तब सीबीसीआईडी में पुलिस अधीक्षक अरविन्द सेन थे। अरविन्द सेन इस समय उपमहानिरीक्षक हैं और पीएसी सेक्टर आगरा में तैनात हैं। जांच में इन पर धमकाने का आरोप सही पाया गया। गिरफ्तार लोगों ने सचिवालय में पशुपालन विभाग का फर्जी दफ्तर बनाकर जो फर्जीवाड़ा किया, उसकी जानकारी सामने आने के बाद शासन में हड़कम्प मच गया था। इसके बाद जांच पूरी कर सभी आरोपितों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस जांच में ही सामने आया कि गिरफ्तार आरोपितों के एक और आईपीएस अधिकारी दिनेश चन्द्र दुबे से सम्बन्ध हैं। ये भी इस समय उपमहानिरीक्षक हो चुके हैं और रूल्स एवं मैनुअल्स में तैनात हैं।
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for
Close
Search for