UGC NET 2018 Exam: इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) एग्जाम 18 दिसंबर से शुरू होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी है। UGC NET 2018 एग्जाम दो शिफ्ट्स में सुबह 9.30 से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2.30 से शाम 6 बजे होगी।
एग्जाम के एडमिट कार्ड्स नवंबर 19 को NTA वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। UGC NET 2018 एग्जाम पांच दिन तक चलेगी। यह 22 दिसंबर तक जारी रहेगी।
कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट से UGC NET 2018 के एडमिट कार्ड्स डाउनलोड कर सकते हैं।
ये है UGC NET 2018 एग्जाम पैटर्न:
– एग्जाम दो पेपर्स के फॉर्म में आयोजित होगी।
– 100 अंकों का पेपर 1 होगा और इसमें 50 ऑब्जेक्टिव टाइप कंपल्सरी क्वेश्चन रहेंगे।
– पेपर 2 भी 100 अंकों का होगा जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव टाइप कंपल्सरी क्वेश्चन रहेंगे।
– पेपर 1 में हर सवाल के 2 मार्क्स होंगे और इसमें कैंडिडेट्स का टीचिंग/रिसर्च एप्टीट्यूट परखा जाएगा।
– पेपर 2 में हर सवाल के 2 मार्क्स होंगे और यह कैंडिडेट्स के चुने विषय के आधार पर होगा।
– पेपर 1 का ड्यूरेशन एक घंटे का होगा और पेपर 2 दो घंटे का।





