UAE सभी पर्यटकों को देगा मुफ्त सिम कार्ड, मिलेगी दुनिया की सबसे बड़ी सुविधा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) अपने यहां आने वाले सभी पर्यटकों को मुफ्त में मोबाइल फोन का सिम कार्ड देगा।

इस सिम कार्ड में मुफ्त 20 एमबी डाटा, इंटरनेशनल कॉल और मैसेज की सुविधा होगी। अगर कोई पर्यटक अपने वीजा की अवधि बढ़वाता है तो सिम कार्ड की अवधि भी अपने आप बढ़ जाएगी।

गल्फ न्यूज के अनुसार, UAE के पहचान और नागरिकता मामले के संघीय प्राधिकरण ने यह घोषणा की है। UAE आने वाले पर्यटकों को मुफ्त सिम कार्ड मुहैया कराने के लिए प्राधिकरण ने संचार कंपनी टेलीकॉमनाउ के साथ बीते मंगलवार को एक करार किया।

टेलीकॉमनाउ के चेयरमैन और सीईओ कारबेल फवाज लितानी ने बताया कि UAE पहुंचने पर पर्यटकों को पासपोर्ट कंट्रोल अधिकारियों से उपहार के तौर पर सिम कार्ड मिलेगा।

जल्द तुर्की पहुंचेगी रूस की S-400 रक्षा प्रणाली

पिछले साल 20 लाख भारतीय पहुंचे थे दुबई दुबई यूएई का सबसे बड़ा शहर है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2018 में 20 लाख से ज्यादा भारतीय दुबई पहुंचे थे।

 

Back to top button