अमेरिकी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी किम जोंग-उन बताया बुद्धिमान नेता

एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया के शासक को मैडमैन (पागल आदमी) बता चुके हैं तो दूसरी तरफ अब उन्हीं की एंजेसी ने किम जोंग-उन को ‘बुद्धिमान’ बताया है। सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) के कोरिया एक्सपर्ट ने कहा है कि किम जोंग उन एक बुद्धिमान राजनीतिज्ञ हैं और अमेरिका को परमाणु संपन्न देश से निपटने के लिए समझदारी से काम करना होगा।U.S. Central Intelligence Agency

CIA के कोरिया मिशन सेंटर के डेप्युटी असिसटेंट डायरेक्टर यंग सुक ली ने कहा, ‘धमकियों के परे, किम जोंग-उन बुद्धिमान शख्स है। हमारे देश में उसके रुढ़िवाद को कम करके आंकने का चलन है।’ जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में आयोजित एक सम्मेलन में ली ने कहा, ‘वह लंबे समय तक शासन करना चाहता है और लंबा जीवन जीना चाहता है।’

इसे भी पढ़े: किम जोंग के भाई की हत्या में संदिग्ध महिला के खिलाफ मिले सबूत

ली ने कहा कि उसके सौतेले भाई किम जोंग नाम की फरवरी में मलयेशिया में हुई निर्मम हत्या दिखाता है कि किम का फोकस सत्ता में रहने पर है। उन्होंने कहा, ‘पूरी राजनीति स्थानीय है।’ एक्सपर्ट ने कहा, ‘बड़ी शक्तियों से घिरे देश का लंबा इतिहास बताता है कि यह लगातार रक्षात्मक रहा है और इसके नेता इसका फायदा उठाते हैं।’

 

Back to top button