कश्मीर में SSB कैंप पर हमला करने वाले 2 आतंकी अरेस्ट, शहीद हुए थे सब इंस्पेक्टर

  • श्रीनगर.जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कैंप पर हमले में शामिल दो आतंकियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। हमले के वक्त बुधवार रात को आतंकियों से लड़ते हुए एसएसबी के एक एएसआई शहीद हो गए, जबकि 6 अन्य जवान जख्मी हुए थे। दोनों आतंकी बीएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। इनके कब्जे से जवानों से लूटी गई दो राइफल्स और गोला-बारूद बरामद हुआ है। तीसरा साथी फरार है, ये तीनों चिनाब घाटी में आतंक फैलाना चाहते थे।
    कश्मीर में SSB कैंप पर हमला करने वाले 2 आतंकी अरेस्ट, शहीद हुए थे सब इंस्पेक्टर

     आतंकियों की फैमिली हिज्बुल से जुड़ी थी…

    – एसएसपी, रामबन मोहन लाल ने बताया कि जवानों पर हमले के बाद हमने बनिहाल इलाके में 24 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकी गजनफर (21 साल) और आरिफ (22 साल) को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। इनके कब्जे से जवानों से छीनी गईं दो राइफल और गोला-बारूद मिला है।
    – इनके साथ हमले में शामिल रहा आतंकी अक्यूब वाहिद फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। तीनों अनंतनाग के डिग्री कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। गजनफर और अक्यूब की फैमिली के कुछ मेंबर्स पहले हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल रहे हैं।

    कब हुआ था हमला?

    – रामबन जिले के बनिहाल में एसएसबी की 14वीं बटालियन के कैंप पर तीन आतंकियों ने बुधवार रात को हमला किया था। आतंकियों ने रात 8 बजे बनिहाल रेल सुरंग की पेट्रोलिंग में लगी पार्टी पर फायरिंग की थी। जवानों ने भी फायरिंग का माकूल जवाब दिया। इस दौरान एक एसएसबी के एक एएसआई शहीद हो गए थे। छह अन्य जवान जख्मी हुए हैं।

    ये भी देखें:- अभी-अभी: मुहर्रम के दिन मूर्ति विसर्जन पर, ममता सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला…

    ऑपरेशन ऑलआउट, इस साल लश्कर के 3 कमांडर ढेर

    – आर्मी और सिक्युरिटी फोर्सेज ने कश्मीर में ‘ऑपरेशन ऑलआउट’ छेड़ रखा है। इसके तहत आतंकियों की एक लिस्ट तैयार की गई है और उनको चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। इस साल अब तक आतंकी संगठन लश्करे-तैयबा के 3 कमांडर अबू इस्माइल, अबू दुजाना और जुनैद मट्टू मारे जा चुके हैं।
    – अबू इस्माइल अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था। वह पाकिस्तान का रहने वाला था और 3 साल से कश्मीर में एक्टिव था। इस साल 10 जुलाई की रात अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला हुआ था, जिसमें 5 महिलाओं समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई थी।

    अब तक 144 आतंकी मारे गए

    – एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अब तक कश्मीर में 144 आतंकी मारे जा चुके हैं। यह संख्या इस दशक में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2016 में 150 आतंकी मारे गए थे, लेकिन वो आंकड़ा पूरे साल का था।
Back to top button