केरल में दो पुलिस अफसरों ने पत्रकार की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर

केरल में दो पुलिस अफसरों ने एक पत्रकार की बेरहमी से पिटाई कर डाली. घटना से पहले दोनों पुलिस अधिकारी पीड़ित पत्रकार के घर आए थे. जब पत्रकार की पत्नी बीच में आई तो उसे भी धमकी दी गई. घायल पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल इस मामले में अभी तक पुलिस केस दर्ज नहीं हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, यह मामला वर्कला इलाके का है. संजीव केरल कौमुदी में बतौर रिपोर्टर कार्यरत हैं. बीती रात 2 पुलिस अधिकारी सजीव के घर पहुंचे. उन्होंने बिना कुछ बात किए संजीव को उनकी पत्नी और बच्चों के सामने पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद दोनों अफसरों ने सब इंस्पेक्टर केआर बीजू को वायरलेस किया.
इसे भी पढ़े: प्रद्युम्न केसः 18 दिन बाद आज फिर खुला मौत का स्कूल
सब इंस्पेक्टर ने भी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचकर संजीव को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. पीड़ित की पत्नी जब उसे बचाने के लिए बीच में आई तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी अपशब्द कहना शुरू कर दिया. शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो पुलिसवाले संजीव पिटाई करने के बाद वहां चले गए. घायल का इलाज किया जा रहा है.





