इन शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई TVS Victor, अब एक लीटर में चलेगी 72 किमी.

देश की तीसरे नंबर की दोपहिया वाहन कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी Victor बाइक को नए लुक और फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने विक्टर प्रीमियम एडिशन की मैटे सीरीज लॉन्च की है। इसकी कीमत 55,890 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।
नए फीचर्स के अलावा नई विक्टर दो नए शेड- ब्लू और सिल्वर में मिलेगी। बता दें कि टीवीएस प्रीमियम एडिशन को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था।





