TSPSC 2017: टीचर रिक्रूटमेंट टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) के तहत स्कूल शिक्षा विभाग में टीचर रिक्रूटमेंट टेस्ट (TRT) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर, 2017 को खत्म हो जाएगी. परीक्षा की तारीख की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन यह फ़रवरी 2018 के दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है. यह भर्ती स्कूल असिस्टेंट के 1745 पदों और उर्दू में स्कूल असिस्टेंट के 196 पदों के लिए हो रही है. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आधार नंबर की आवश्यकता होगी.
एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले निम्न दस्तावेजों को अपने पास ध्यान से रख लें:
आधार कार्ड
शिक्षा योग्यता विवरण
मी सेवा / ई सेवा से प्राप्त समुदाय / जाति प्रमाण पत्र
एप्लीकेशन प्रोसेस
आवेदन फॉर्म को TSPSC की आधिकारिक वेबसाइट (www.tspsc.gov.in) से एक्सेस किया जा सकता है.
उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म में उनकी हाल की तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी.
ये भी पढ़ें: B,day Special: स्ट्रैस आने पर नीता अंबानी करती करती है ये उपाय
एप्लीकेशन फीस
हर सब्जेकट के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान करना होगा. इसके अलावा, आवेदकों को 80 रुपये परीक्षा शुल्क के रुप में भी देना होगा. निम्न श्रेणी के उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी होगी: तेलंगाना के बीएस,एससी और एसटी तेलंगाना राज्य के 18 से 44 वर्ष के आयु समूह में बेरोजगार आवेदक (उन्हें आयोग को उचित समय पर एक घोषणा प्रस्तुत करनी होगी कि वे बेरोजगार हैं)। पीएएच और एक्स सर्विस मैन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के दो सप्ताह पहले उपलब्ध होंगे.





