पत्नी की इस आदत से परेशान होकर पति ने अपने आपको ऐसी सजा, सबके उड़ गये होश

वेलेंटाइन डे के मौके पर एक पति ने अपनी पत्नी की एक आदत से परेशान होकर अपने आपको ऐसी सजा दी जो जिससे हर कोई हैरान है। साथ ही उसने दो पेज के नोट में अपनी जो दर्दभरी दास्तां बताई है उससे किसी का भी दिल पसीज सकता है।

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में पत्नी की बेरुखी से नाराज पति ने वेलेंटाइन-डे के दिन ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसकी शिनाख्त विकास (31) के रूप में हुई है। उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें विकास ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनको मौत का जिम्मेदार बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। विकास की साढ़े तीन माह पूर्व ही उस्मानपुर निवासी काजल से शादी हुई थी। आनंद विहार रेलवे पुलिस के अलावा मधु विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पत्नी ने पति के साथ संबंध बनाते समय कर दी ऐसी गलती ,पति की हालत देख डॉक्टर भी हुए पागल
पुलिस के मुताबिक विकास अपने परिवार के साथ सी-23 चंद्र विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता नानकचंद, मां संतोष देवी, दो भाई आकाश व गौरव के अलावा एक बहन है। विकास कोटक महिंद्रा बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। वहीं पिता नानकचंद एमसीडी में नौकरी करता है। आकाश ने बताया कि 31 अक्तूबर 2017 को विकास की जीरो-पुश्ता न्यू उस्मानपुर निवासी काजल से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही काजल ने विकास से झगड़ा करना शुरू कर दिया। वह परिवार से अलग होने का दबाव बना रही थी। विकास के इंकार करने पर दोनों के बीच झगड़ा होता था। काजल छोटी-छोटी बात पर आत्महत्या करने की धमकी देती थी। कुछ दिनों बाद काजल को टीबी हो गई।
विकास के ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इधर काजल भी छोटी-छोटी बात पर आग बबूला हो जाती थी। तीन-चार दोनों के बीच लड़ाई हुई, बात मधु विहार थाने भी पहुंची। एक सप्ताह पूर्व ही काजल अपने मायके से घर पहुंची थी। इस उसकी पति से दुबारा नोकझोंक हो गई। आरोप है कि 11 फरवरी को काजल के परिजन चंद्र विहार स्थित विकास के घर पहुंच गए। वहां उन्होंने विकास को बुरी तरह पीटा। उसे ब्लेड भी मार दिए। काजल के भाई ने तमंचा दिखाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद 12 फरवरी को दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई। इधर काजल का विकास के प्रति ऐसा ही रवैया रहा।
बेकार गई पत्नी को समझाने की कोशिश
आकाश का कहना है कि विकास ने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की थी। लेकिन वह नहीं मानती थी। बुधवार रात को कहासुनी केे बाद रात 8: 30 बजे विकास काजल से ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की बात कर निकल गया। आकाश का आरोप है कि काजल ने किसी को इसकी सूचना नहीं दी। 9:30 बजे काजल ने परिवार को बताया कि विकास ट्रेन से कटकर जान देने की बात कर घर से निकला था। आकाश फौरन भाई की तलाश में नजदीकी मंडावली रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा। वहां उसकी बाइक खड़ी मिल गई। बाइक के हैंडल पर सुसाइड नोट लगा था। इधर वहां पता चला कि एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। जिसकी पहचान विकास के रूप में हुई।





