गाजीपुर में मिला पानी के बुलबुले जैसा पारदर्शी जीव
गाजीपुर : महज दो दिन पहले कानपुर में गंगा नदी में एक क्षेत्र विशेष में पारदर्शी अनोखा जलीय जीव मिलने से सनसनी थी तो अब गाजीपुर में भी ऐसा ही पारदर्शी जीव पानी में देखा गया। गाजीपुर जिले के सरकारी आवास में आपूर्ति होने वाले पीने के पानी में जलीय जीव देखे जाने के बाद लोगों में स्वच्छ जलापूर्ति को लेकर जहां चिंता की स्थिति है वहीं अनोखा जलीय जीव मिलने से सहमे लोगों ने भी यह फोटो वायरल कर पानी पीने से पहले सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
दरअसल पानी के बुलबुलों की तरह दिखने वाला यह कीड़ा बिल्कुल पानी की ही तरह पारदर्शी है।
स्थानीय लोगों ने हालांकि आपस में चर्चा के बाद इस जीव को पानी सहित फेंक दिया। मगर यह जीव क्या है और सेहत के लिए कितना नुकसानदायक है इसकी चर्चा स्थानीय लोगों में अब भी बनी हुई है। यह तस्वीर भी सोशल मीडिया में वायरल है।





