TRAI के नए नियमों के बाद DTH और Cable TV के इन प्लान्स में मिल रहा 5 महीने तक का फ्री सब्सक्रिप्शन

TRAI के नए नियमों के बाद DTH और Cable TV मार्किट में नए प्लान्स लागू हो गए है। नए नियमों के आने के बाद DTH और Cable TV का पूरा ढांचा ही बदल गया है। इससे यूजर्स को अब तक भी चैनल का चुनाव करने में दिक्कत आ रही है। इसी बाबत अपना रेवन्यू बढ़ाने और यूजर्स को अपने साथ बनाए रखने के लिए ऑपरेटर्स कई डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Dish TV ने हाल ही में अपने कुछ लम्बी अवधि के प्लान्स पेश किए है। इसमें यूजर्स को फ्री बेनिफिट्स भी मिल रहे है। d2h ने एक कदम आगे बढ़कर और अधिक फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया। इसी क्रम में Tata Sky भी अपने Flexi Annual प्लान्स लेकर आया। अगर आपके पास इनमें से कोई भी d2h ऑपरेटर है और आप लम्बी-अवधि के प्लान्स सब्सक्राइब करने की सोच रहे है तो कुछ ऐसे लॉन्ग-टर्म प्लान्स है जिनमें आपको कई बेनिफिट्स मिल सकते हैं।

d2h लॉन्ग-टर्म प्लान्स: 5 महीने तक के फ्री रिचार्ज के साथ

d2h अपने लॉन्ग-टर्म प्लान्स में बेस्ट ऑफर प्रदान कर रहा है:

– 3 महीने के प्लान में 7 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन

– 6 महीने के प्लान में अतिरिक्त 15 दिन का सब्सक्रिप्शन

– 11 महीने के प्लान में सब्सक्राइबर्स को अतिरिक्त 30 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल सकता है

– 22 महीने के सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ उपभोक्ताओं को 60 दिन तक का फ्री सब्सक्रिप्शन

– 33 महीने के प्लान में 90 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन

– 44 महीने के प्लान के साथ सब्सक्राइबर्स को 120 दिनों का अतिरिक्त फ्री सब्सक्रिप्शन मिल सकता है

– आखिर में, 55 महीने के प्लान के साथ 150 दिन यानि की लगभग 5 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन

Dish TV सब्सक्राइबर्स को ये प्लान्स सबसे बेहतर बेनिफिट्स के साथ मिल रहे हैं:

– 3 महीने का प्लान 7 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है

– 6 महीने का प्लान अतिरिक्त 15 दिन का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है

– 11 महीने के प्लान में सब्सक्राइबर्स को 30 दिनों तक का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल सकता है

Tata Sky के लॉन्ग-टर्म प्लान: 30 दिनों तक के फ्री रिचार्ज के साथ

Tata Sky अपने Flexi Annual Plan के साथ अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है। इस प्लान के साथ, उपभोक्ताओं को अतिरिक्त 30 दिनों का सब्सक्रिप्शन मिल सकता है। हालांकि, इस ऑफर को लाभ उठाने के लिए, सब्सक्राइबर्स को समान मासिक रिचार्ज राशि को 12 महीने तक के लिए रिचार्ज करना होगा।

Back to top button