रूस में दर्दनाक हादसा, वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 बुजुर्गों की मौत

मॉस्को: रूस में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 11 बुजुर्गों की मौत हो गयी। दरअसल, वृद्धाश्रम में मंगलवार को भीषण आग लग गयी। वृद्धा आश्रम में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना रूस के उरल पहाड़ों में बश्कोर्तोस्तान क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि मरने वाले बुजुर्ग चलने फिरने में असमर्थ थे, जिस कारण आग लगने पर वहीं फंसे रह गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गयी।

आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि आग लगने की घटना तड़के तीन बजे हुई। इशबुल्डिनो गांव में बने वृद्धाआश्रम में आग लगने की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बेंगलुरु हिंसा का सामने आया चश्मदीद गवाह ने किया ये बड़ा खुलासा…

मंत्रालय ने कहा कि आग लगने के बाद इमारत में फंसे चार अन्य लोगों को दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही बाहर निकाल लिया गया था। रूसी समाचार एजेंसी इंटरफेक्स ने जिला अधिकारियों के हवाले से कहा कि बचाए गए लोगों में से एक कर्मचारी था, जिसने तीन लोगों को इमारत से बाहर निकालने में मदद की। रिपोर्ट में कहा गया कि मरने वाले 11 लोग बुजुर्ग थे, उन्हें जल्दी से निकाला नहीं जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button