शीत युद्ध की तरफ बढ रही है दुनिया: रूसी राजदूत

ऑस्ट्रेलिया में रूस के राजदूत ग्रेगरी लॉगविनोव ने बुधवार को आगाह किया कि दुनिया शीत युद्ध की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में पूर्व रूसी जासूस पर रासायनिक हमले की घटना को लेकर पश्चिमी देशों को पक्षपाती नहीं होना चाहिए। इस हमले को लेकर अमेरिका और कई यूरोपीय देश अपने यहां से 100 से ज्यादा रूसी राजनयिकों को निकाल चुके हैं। इसी कड़ी में यूरोपीय देश लक्जमबर्ग ने भी मॉस्को से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने भी रूस के दो अधिकारियों को हफ्तेभर के अंदर देश से चले जाने को कहा है।

तालिबानी हमले के 6 साल बाद पाक लौटीं मलाला, छोड़ा था देश

कैनबरा में रूसी राजदूत ग्रेगरी ने कहा, “पश्चिम को समझना चाहिए कि रूस विरोधी मुहिम का कोई भविष्य नहीं है। अगर इसे जारी रखा गया तो हम शीत युद्ध की स्थिति में चले जाएंगे।” रूस ने गत चार मार्च को पूर्व जासूस सर्गेई स्क्रिपल (66) और उनकी बेटी यूलिया (33) पर हुए नर्व एजेंट हमले में अपना हाथ होने से साफ इन्कार किया है। ब्रिटेन ने इसके लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रेगरी ने कहा, “हमारे पास इस संबंध में कोई साक्ष्य नहीं है। ब्रिटेन ने कोई भी सुबूत मुहैया कराने से इन्कार किया है।”

 
Back to top button