आज का राशिफल 13 अक्टूबर दिन मंगलवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — वैवाहिक जीवन में समस्या आ सकती है। मानसिक बोझ से परेशान रहेंगे। परिवार में रिश्तों की अहमियत को ध्यान दें। धन के लेन-देन में आपको परेशानी होगी। पत्नी और बच्चों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखों। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ — व्यापार में धन लाभ होगा। प्रियजनों के साथ हंसी-मजाक में समय बीतेगा। अपनी उपलब्धियों को लेकर उत्साहित रहेंगे। व्यर्थ समय बर्बाद न करें। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा होगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ अनबन हो सकती है।

मिथुन — नयी शुरुआत होने के योग बन रहे हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। विरोधी आज आपके सामने नतमस्तक रहेंगे। जीवनसाथी के कारण आपके दृष्टिकोण में परिवर्तन हो सकता है। आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

कर्क — परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के उग्र रवैये के कारण मन दुखी होगा। सोच-समझकर बोलने से आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। चंद्र पर गुरु की दृष्टि होने से धन सम्बन्धी समस्या हल होगी। ऑफिस में कुछ मामले उलझ सकते हैं।

सिंह — आपकी वाणी में प्रखरता रहेगी। व्यवसायियों को बेहतरीन धन लाभ होगा। सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। पूर्व में बनायी गयी योजना आज कार्यान्वित कर सकते हैं। मित्रों के साथ झगड़ा न करें।

कन्या — अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। कोई खोई हुई चीज आज वापस मिल सकती है। व्यापार में परिवर्तन या बदलाव करने से बचें।

तुला — अपनी निजता का ध्यान रखें। आपको कोई सम्मान मिल सकता है। जॉब में कार्यभार बढ़ेगा। समझदारी पूर्वक किये गये कार्य भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। आय की तुलना में खर्च ज्यादा होगा।

वृश्चिक — आपके परिवार में किसी मामले को लेकर परेशानी होगी। अति आत्मविश्वास में लापरवाही कर सकते हैं। पेट में जलन की समस्या होगी। आज महत्वपूर्ण कार्य करने से आपको बचना चाहिये। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

धनु — कला के क्षेत्र में आपको धन लाभ होगा। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। आशा के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी को करियर में उन्नति मिलेगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे।

मकर — विरोधी आपके समक्ष नतमस्तक होंगे। आपको बहुत मेहनत करने के बाद अच्छे परिणाम मिलेंगे। कर्जों को चुका सकते हैं। खान-पान में विशेष ध्यान देंगे। इंटरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो बेहतरीन सफलता मिल सकती है।

कुम्भ — जूनियर्स के साथ आपका विवाद हो सकता है। आवश्यकता से अधिक खर्च करना आपके बैंक बैलेंस पर भारी पड़ सकता है। नये टेंडर मिलने से व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। नये-नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।

मीन — घर में पूजापाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में आमदनी उम्मीद से कम होगी। आपके अनुभवों का यथोचित लाभ नहीं ले पायेंगे। लोग आपका मज़ाक उड़ा सकते हैं। आर्थिक कारणों से काम लंबित होने की आशंका रहेगी।

Back to top button