आज का राशिफल 8 अक्टूबर दिन गुरुवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — व्यवसाय में अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग प्राप्त होगा। बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। कारोबारी यात्रा की योजना बना सकते हैं। बच्चों के करियर की चिन्ता दूर होगी।

वृषभ — सम्पत्ति सम्बन्धी मामलों से धन लाभ होगा। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में नये ऑफर मिल सकते हैं। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आपको अपनी रुचि के अनुसार कार्य करना चाहिये। बिजनेस पार्टनर्स के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मिथुन — समय की अनुकूलता का लाभ उठायें। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। कार्य व्यवसाय में विस्तार होने से धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आपके सभी कार्य व्यवस्थित हो जायेंगे। प्रशासन से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।

कर्क — स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही न करें। व्यापार में आपको हानि हो सकती है। उधार दिये हुए धन की वापसी की उम्मीद कम है। कार्यक्षेत्र में खींचतान रहेगी। व्यर्थ के खर्च बढ़ने से परेशानी होगी। किसी से अनावश्यक बहस न करें।

सिंह — आपकी वाणी में प्रखरता रहेगी। व्यवसायियों को बेहतरीन धन लाभ होगा। सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। पूर्व में बनायी गयी योजना आज कार्यान्वित कर सकते हैं। मित्रों के साथ झगड़ा न करें।

कन्या — अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। कोई खोई हुई चीज आज वापस मिल सकती है। व्यापार में परिवर्तन या बदलाव करने से बचें।

तुला — अपनी निजता का ध्यान रखें। आपको कोई सम्मान मिल सकता है। जॉब में कार्यभार बढ़ेगा। समझदारी पूर्वक किये गये कार्य भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। आय की तुलना में खर्च ज्यादा होगा।

वृश्चिक — आपके परिवार में किसी मामले को लेकर परेशानी होगी। अति आत्मविश्वास में लापरवाही कर सकते हैं। पेट में जलन की समस्या होगी। आज महत्वपूर्ण कार्य करने से आपको बचना चाहिये। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

धनु — कला के क्षेत्र में आपको धन लाभ होगा। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। आशा के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी को करियर में उन्नति मिलेगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे।

मकर — विरोधी आपके समक्ष नतमस्तक होंगे। आपको बहुत मेहनत करने के बाद अच्छे परिणाम मिलेंगे। कर्जों को चुका सकते हैं। खान-पान में विशेष ध्यान देंगे। इंटरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो बेहतरीन सफलता मिल सकती है।

कुम्भ — जूनियर्स के साथ आपका विवाद हो सकता है। आवश्यकता से अधिक खर्च करना आपके बैंक बैलेंस पर भारी पड़ सकता है। नये टेंडर मिलने से व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। नये-नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।

मीन — घर में पूजापाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में आमदनी उम्मीद से कम होगी। आपके अनुभवों का यथोचित लाभ नहीं ले पायेंगे। लोग आपका मज़ाक उड़ा सकते हैं। आर्थिक कारणों से काम लंबित होने की आशंका रहेगी।

Back to top button