आज का राशिफल 15 अक्टूबर दिन गुरुवार , जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष —आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। मन लगाकर काम करें तो सफलता अवश्य मिलेगी। अहंकारी व्यक्तित्व से आपको बचना चाहिये। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। घर में सुख का वातावरण रहेगा।

वृषभ —  गृहस्थ जीवन में सुख रहेगा। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार में अच्छी कमाई होगी। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से सभी काम पूरे होंगे। आपकी प्रतिभा निखर कर सामने आयेगी।

मिथुन —जटिल कार्यों को पूरा करने में पूरा दिन खर्च करना पड़ेगा। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ऑफिस में झड़प हो सकती है। गृहस्थ जीवन में ध्यान देना होगा। लोगों की राय लेने में जल्दबाज़ी न करें।

कर्क —आपका परि श्रम सफल होगा। किसी बड़ी कम्पनी से ऑर्डर मिल सकता है। राजनीति में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। जटिल कार्यों को आसानी से पूरा कर पायेंगे। उच्चाधिकारियों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।

सिंह — महिलाओं के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से सम्बन्ध अच्छे रखें। समझदार और गम्भीर लोगों की सलाह पर ध्यान दें। सभी समस्याओं का समाधान एक साथ नहीं मिल सकता इसीलिये धैर्य बनाये रखें।

कन्या — पारिवारिक विवादों का निपटारा होगा। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। विज्ञान और तकनीक से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी। साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा।

तुला — नींद पूरी न होने से शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। अपनी इच्छाशक्ति को कम न होने दें। चिन्ता की वजह से रक्तचाप की समस्या हो सकती है। काम धीमी गति से पूरे होंगे। माइग्रेन के रोगियों को अपनी दिनचर्या अच्छी रखनी चाहिये।

वृश्चिक — सही दिशा में की गयी मेहनत सफल होगी। अविवाहितों को विवाह के लिये रिश्ते मिल सकते हैं। आपके स्वभाव और आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। अपनी जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं। छात्रों के लिये समय उत्तम हैं।

धनु — ऑफिस में आपकी अहमियत बढ़ेगी। आपका जीवनस्तर उच्च का होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का मन बनायेंगे। व्यापारी वर्ग को धन लाभ हो सकता है। परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें।

मकर — कानून के विद्यार्थियों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। लम्बी तीर्थयात्रा का विचार बनायेंगे। जीवनसाथी आपका मानसिक रूप समर्थन करेगा। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रखें।

कुम्भ — बातचीत से समस्याओं का निवारण होगा। किसी असफलता से व्यथित न हों। परिवार जनों के साथ सम्बन्ध खराब न करें। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें। बड़े व्यापारिक निर्णय आज न लें।

मीन — आज ऊर्जा स्तर मजबूत होगा। सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित हो सकते हैं। सन्तान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।

Back to top button