आज का राशिफल 17 अक्टूबर दिन शनिवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — सम्पत्ति के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में अपनी अहमियत दर्शाने की कोशिश रहेगी। व्यवसाय में स्थिरता रहेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे जातक अतिरिक्त मेहनत करेंगे। कुछ नयी योजनाओं पर काम करेंगे।

वृषभ — दोपहर के बाद व्यापार में लाभ होगा। अपनी तीव्र बुद्धि से परेशानियों का समाधान निकाल लेंगे। मनोवांछित सफलता मिलने से हर्ष होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। घर में शुभ आयोजन हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में शानदार अवसर मिलने के योग प्रबल हैं।

मिथुन — आपकी सामाजिक छवि अच्छी होगी। आपको अपने कार्य पर एकाग्र रहना होगा। मन विचलित अवश्य होगा लेकिन अपने लक्ष्य से भ्रमित न हों। अपनी गलतियों को सुधार लें। महत्वपूर्ण कार्यों में जल्दबाज़ी न दिखायें। रचनात्मक अभिरुचियों की तरफ प्रवृत्त होंगे।

कर्क — परिवार में कुछ समस्या आ सकती है। दोपहर के बाद कार्यों में कुछ उलझन आने की आशंका है। प्रभावशाली लोगों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

सिंह — आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। व्यवसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। प्रिय मित्रों और स्वजनों के साथ मन की बातें शेयर करेंगे।

कन्या — स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। आज सुबह बहुत ही प्रसन्न रहेंगे। गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ायें। एक समय में एक से अधिक काम न करें। सभी कार्यों को उत्साह से पूरा करें।

तुला — आलस्य से आपको बचना चाहिये। अचानक कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। अपनी गोपनीय बातें किसी से साझा न करें। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी आपसे मंहगी ज्वैलरी या प्रोडक्ट की डिमांड कर सकता है।

वृश्चिक — अकारण ही मन में चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। आज आप किसी विषय पर अपनी राय बदल सकते हैं। आय और व्यय दोनों एक साथ होंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिये दूसरे माध्यमों का सहारा ले सकते हैं। समय रहते आवश्यक कार्यों को पूरा कर लें।

धनु — दाम्पत्य जीवन रोमांटिक रहेगा। कार्यस्थल पर लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक सम्बन्ध मधुर होंगे। साहस और बौद्धिकता दोनों का एकसाथ परिचय देंगे। प्रणय सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी।

मकर — ऑफिस में सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपके आत्मविसवास में वृद्धि होगी। कारोबार में आर्थिक लाभ अच्छा होगा। नये व्यापारिक अनुबन्ध होने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा के प्रति लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा।

कुम्भ — व्यर्थ के विवादों से मुक्ति मिलेगी। नया घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। काल्पनिक विचारों में खोये रहेंगे। अध्ययन और अध्यापन के प्रति समर्पण बढ़ेगा। विदेश यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। आपका मन खुश रहेगा।

मीन — अधिकारियों के साथ सम्बन्ध खराब न होने दें। घर में अनायास ही खर्चे बढ़ सकते हैं। लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे। कानूनी मामलों को हल्के में न लें। व्यापार में नया सौदा मिलने से मन खुश होगा। दूसरों को कमतर या बेवकूफ न समझें।

Back to top button