आज का राशिफल 10 अक्टूबर दिन शनिवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। सोशल मीडिया में संवेदनशील मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं।

वृषभ — काम का अतिरिक्त बोझ आपके ऊपर रहेगा। आपको अपमानित होना पड़ सकता है। धैर्यपूर्वक आपको निवेश करना चाहिये। गले में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे।

मिथुन — वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। व्यापार में अचानक धन लाभ मिलेगा। अपनी प्रोफेशनल ग्रोथ से सन्तुष्ट रहेंगे। पूरे मेहनत से अपने काम के प्रति लगनशील रहेंगे। भविष्य के लिये योजना बना सकते हैं।

कर्क — नौकरी को लेकर कुछ तनाव रहेगा। लवमेट्स से आपकी अपेक्षा बढ़ेगी। माता से मतभेद हो सकता है। अचानक कोई खबर मिल सकती है। मधुमेह और रक्तचाप के रोगियों का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

सिंह — पुरानी आर्थिक मामले आज सुलझ सकते हैं। बच्चों के प्रति आपका व्यवहार बहुत ही अच्छा रहेगा। मित्रों और दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आपके हृदय की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर गम्भीर रहेंगे।

कन्या — मनोवांछित फलों की प्रति होगी। आपका दिन सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। आपको परिश्रम ज्यादा करना होगा। व्यापार में काफी सावधानी रखने की आवश्यकता है। सरकारी अधिकारियों से आपका सम्बन्ध अच्छा रहेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

तुला — दोस्तों के साथ पिकनिक का प्लान करेंगे। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने का प्रयास करेंगे। राजकीय सम्मान मिल सकता है। आपके हँसी-मज़ाक वाले व्यवहार से लोग बहुत खुश रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके विचारों में सकारात्मकता रहेगी।

वृश्चिक — निराशाजनक विचारों से दूर रहें। लम्बी यात्रा पर जाने से आपको बचना चाहिये। शरीर में थकावट रहेगी। छोटे बच्चों को नजर लग सकती है। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। अपनी क्षमता से अधिक काम न करें।

धनु —  दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपकी पसन्द-नापसन्द का पूरा ध्यान रखेगा। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम के समय शानदार डिनर का आनन्द लेंगे। दूसरों पर अपना गुस्सा न निकालें।

मकर — विवाह आदि मामलों में जल्दबाज़ी दिखाना उचित नहीं है। आपकी उपलब्धियों से बड़े-बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। परिवार में शान्ति का वातावरण रहेगा। प्रतिद्वंदी आपके ऊपर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुशासन रखना आपके लिये बेहद आवश्यक है।

कुम्भ — राजनीति से जुड़े जातकों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपकी स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। व्यापारिक मामलों में आपको लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। युवा जातकों को आज लव प्रपोज़ल मिल सकता है।

मीन — धन के कारण आप कुछ चिन्तित रहेंगे। कई सारे कार्य तय समय सीमा से अधिक खिंच सकते हैं। आज आपको परिवार का काफी समर्थन मिलेगा। काम में मन नहीं लगेगा। यदि साझेदारी में कोई कारोबार कर रहे हैं तो उसमें पारदर्शिता रखें वरना विवाद हो सकता है।

Back to top button