आज का राशिफल 11 अक्टूबर दिन रविवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — काम का दबाव आपके चेहरे पर साफ दिखाई देगा। मन में किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर दुविधा रहेगी। परिवार में लोगों के साथ तालमेल रखने में कठिनायी महसूस होगी। अपने जीवनस्तर हो बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे। दिन सामान्य फलदायी रहेगा।

वृषभ — आपके भाग्य के सितारे बुलंद होने वाले हैं। नयी नौकरी के लिये किए गये प्रयास लाभकारी सिद्ध होंगे। सुबह से ही सकारात्मक ऊर्जा और ताजगी से युक्त रहेंगे। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। मित्र और परिजन आपके ज्ञान और अनुभव से प्रभावित रहेंगे।

मिथुन — दाम्पत्य जीवन में परस्पर सम्मान में कमी न आने दें। आपके व्यवहार में चंचलता रहेगी। किसी परिजन की सेवा करनी पड़ेगी। बिना माँगे किसी को राय देने से बचें। घर पर मन नहीं लगेगा। कहीं बाहर घूमने जाने की इच्छा होगी। बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा।

कर्क — जीवनसाथी के प्रति आपका प्रेम भाव दाम्पत्य जीवन में उमंग ला देगा। आज आपका दिन हर दृष्टि से बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नया व्यापार शुरू करने के लिये अनुकूल दिन है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति गम्भीर रहेंगे।

सिंह — आपको सड़क पर चलते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करवा चाहिये। आज शरीर में सुस्ती रहेगी। सेहत को लेकर आपको सतर्क रहना चाहिये। अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी को नीच दिखाने से बचें। दूसरों की भावनाओं की कद्र करें।

कन्या — नये प्रेम सम्बन्धों के विकसित होने के लिये दिन उत्तम है। टीमवर्क की भावना के कारण आपके सभी कार्य आसानी से बन जायेंगे। किसी पुराने मित्र से अचानक मिलना हो सकता है। नये व्यापारिक प्रोजेक्ट्स मिलने से मन में उत्साह रहेगा।

तुला — किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से मन में सुकून रहेगा। अति आत्मविश्वास के कारण आप लाभ के अन्य अवसरों की उपेक्षा कर सकते हैं। पिता की आज्ञा का पालन करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। अधूरे कार्यों को आज पूरा कर लेना हितकर होगा।

वृश्चिक — आध्यात्मिक प्रवचनों और सत्संग में रुचि रहेगी। मानसिक रूप से चुनौतियों को दूर करने के लिये प्रतिबद्ध रहेंगे। शाम के समय जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। आपके कौशल की आज प्रशंसा भी होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु — बच्चों के ऊपर बहुत सारा धन खर्च हो सकता है। अजनबियों के साथ वाक्-व्यवहार सन्तुलित रखें। झूँठे वादे करने से बचें। कारोबार में लाभ की कमी रहेगी। बुखार और सरदर्द की समस्या हो तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें।

मकर — कारोबार की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन और प्रशंसा करेगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपेक्षिक सफलता मिल सकती है। अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। नयी तकनीक और विद्या सीखने के लिये उत्तम दिन है।

कुम्भ — किसी भी छोटी बात को अनदेखा न करें वरना बड़ी चूक हो सकती है। अपने मन की बातें मन में न रखें उसे प्रियजनों से व्यक्त कर दें। नवयुवकों को नौकरी की चिन्ता रहेगी। सकारात्मक सोच रखें और अपने दृष्टिकोण में स्पष्टता रखें। मेहनत का सकारात्मक परिणाम अवश्य मिलेगा।

मीन — दिनचर्या असन्तुलित होने के कारण अपच की समस्या हो सकती है। पुराने मित्रों से नये आइडियाज़ मिलेंगे। नये सम्बन्धों में जल्दबाज़ी न करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी भावुक रहेंगे। गलतियों को बार-बार दोहराने से बचें। व्यवसायिक यात्रा हो सकती है।

Back to top button