आज का राशिफल 19 अक्टूबर दिन सोमवार, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — मानसिक सुख-शान्ति का अभाव रहेगा। नौकरी में आपको बहुत दबाव झेलना पड़ सकता है। परिजनों से सम्बन्ध अच्छे नहीं रहेंगे। आपको गुस्से से बचना चाहिये। यात्राओं से आपको बचना चाहिये। जल्दबाज़ी में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू न करें।

वृषभ — जीवनसाथी आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ायेगा। व्यवसाय में बदलाव करने का विचार बना सकते हैं। प्रियजनों से भेंट हो सकती है। रिश्तों की अहमियत समझेंगे। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन — अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में प्रयत्नशील रहेंगे। सन्तान पक्ष से सम्बन्ध मधुर होंगे। बुरे लोगों की संगत में न रहें। गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास रहेगा। इंश्योरेंस क्षेत्र से जुड़े कारोबार में उन्नति होगी।

कर्क — भावनात्मक ज्वार से फँसे रहेंगे। जीवनसाथी की कोई जिद्द पूरी करनी पड़ेगी। प्रणय सम्बन्धों को लेकर तनाव हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह — अनावश्यक खर्चे घर में तनाव का कारण बन सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटे आ सकती है। कानूनी मामलों में परेशानी बढ़ सकती है। अस्थमा के रोगियों को स्वस्थ्य में लापरवाही नहीं करनी चाहिये। अपच के कारण अनमने से रहेंगे।

कन्या — आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम है। प्रेमी के विषय में मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। अपने अनुभव का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। मीटिंग्स में आपकी काफी प्रशंसा होगी। नया काम सीखने के लिये समय उत्तम है। लोग आपके विचारों से काफी सहमत होंगे।

तुला — भरोसेमंद लोगों से सहायता लेनी पड़ सकती है। घर में साफ-सफाई करने का प्रयत्न करेंगे। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। बड़ों की राय लेना आपके लिये काफी आवश्यक होगा। आज आपको भागदौड़ ज्यादा करनी होगी।

वृश्चिक — आपको अपने ऊपर भरोसा रखना चाहिये। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कानून और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिये काफी लाभप्रद दिन होगा। नये स्रोतों से धन प्राप्त होगा। अविवाहित जातक को विवाह के लिये रिश्ते मिल सकते हैं।

धनु — जीवनसाथी से अपनी समस्याओं को साझा करें। सिरदर्द की समस्या रहेगी। बुखार और सर्द-गर्म होने की आशंका है। घर के माहौल में परेशानी आ सकती है। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। आपको आज आराम करना चाहिये।

मकर — रियल स्टेट और विनिर्माण से जुड़े कारोबार में अच्छा धन लाभ होगा। भाई-बहनों से आपको सहायता मिल सकती है। आपकी आय में शानदार वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का विचार बना सकते हैं। रोगियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

कुम्भ — नयी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें। अपनी नेतृत्व क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर अच्छे प्रदर्शन का दबाव रहेगा। नीन्द में कमी आ सकती है।

मीन — अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। जीवनसाथी के विचारों को महत्व दें। आपका आत्मविश्वास कम हो सकता है। आज आपको मित्रों और शुभचिन्तकों को परखने का अवसर मिलेगा। विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा।

Back to top button