आज का राशिफल 12 अक्टूबर दिन सोमवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — मन में परिवर्तन को लेकर दुविधा रहेगी। अनिर्णय के शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी को पूरा समय देने का प्रयास करेंगे। गृहस्थ जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे। सहकर्मियों के कार्य से प्रसन्न होंगे। बुद्धिमान लोगों से प्रेरणा लेंगे।

वृषभ — आपके व्यवहार की काफी प्रशंसा होगी। आपकी मेहनत आज सफल होगी। शिक्षा में आ रही अड़चन दूर होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यापारिक डील करने में कठिनायी आयेगी। भविष्य की योजना बना सकते हैं।

मिथुन — आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन बेहद अनुकूल है। सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

कर्क — आपके लिये दिन बहुत ही अच्छा होगा। करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। दूसरों की सहायता करने का प्रयास करेंगे। मनोवांछित कामना की पूर्ति होगी। मन में नये विचार आ सकते हैं।

सिंह — आय में कमी आ सकती है। लोग आपकी बातों का मज़ाक उड़ा सकते हैं। कानूनी विवादों को टालना आपके लिये हितकर होगा। अपनी एकाग्रता को भंग न होने दें। अच्छे लोगों से प्रेरणा लें। भाई-बहनों में प्रेम रहेगा।

कन्या — दोस्तों की सहायता से व्यापार में धन लाभ होगा। आप अपने कार्य के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। गलतियाँ सुधारने का अच्छा मौका है। प्रणय जीवन में रोमांस बढ़ेगा। प्रेम को अभिव्यक्त करने का अच्छा समय है।

तुला — अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। व्यापार में बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में रुचि लेंगे। नयी नौकरी में आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक — जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। कारोबारी यात्रा हो सकती है। सन्तान के भविष्य को लेकर चिन्ता रहेगी। पुस्तकों के शौकीन लोग आज नयी किताबें खरीदने का विचार बना सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।

धनु — कोई गोपनीय बात आपके सामने आ सकती है। रिसर्च आदि से जुड़े कार्य में सफलता मिलेगी। किसी तीसरे को वैवाहिक सम्बन्धों के बीच न आने दें। मन में एकाग्रता का अभाव रहेगा। अपने लक्ष्यों से दूर हो सकते हैं।

मकर — अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। अधूरे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। नये बिजनेस रिलेशन बनने के योग बन रहे हैं। अपनी कार्यकुशलता के बलबूते बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।

कुम्भ — सरकारी क्षेत्र से काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको काफी भागदौड़ करनी होगी। बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें।

मीन — काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी जन से काफी अच्छी बात होगी। परिवार के साथ गम्भीर मुद्दों में विचार-विमर्श कर सकते हैं। आपकी मेहनत और सूझबूझ की प्रशंसा होगी। आपकी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करेंगे।

Back to top button