आज का राशिफल 5 नवंबर 2020 दिन गुरुवार, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि – आज आशावाद और सकारात्मक ऊर्जा आपको सभी तरह की बीमारियों से बचाने में सहायता करेगा। हालांकि आपको ध्यान देना होगा कि आज आराम और विश्राम के लिए पर्याप्त समय आपको मिलता रहे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।


वृष राशि – आज आप संतोषजनक महसूस करेंगे। इसी के साथ हर किसी प्रति आप गर्मजोशी से पेश आएंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा। अधिक थकान होने की संभावना है। एलर्जी और वायरल संक्रमण के प्रति सावधानी बरतनी होगी।


मिथुन राशि – आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी किसी चिंता की बात फिलहाल नहीं है। खुद को ऊर्जा और आशावाद से परिपूर्ण महसूस करेंगे। हालांकि काम और मनोरंजन के बीच संतुलन बनाए रखना होगा।

कर्क राशि – स्वास्थ्य में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुद को तरोताजा और प्रसन्न महसूस करेंगे। स्वास्थ्य और फिटनेस प्रणाली में पूर्ण परिवर्तन लाने के लिए दिन अच्छा और अनुकूल है। हालांकि वाणी को लेकर थोड़ा संयम बरतें।


सिंह राशि – आपका संवेदनशील, आध्यात्मिक पक्ष पूरी ताकत के साथ उभर कर आएगा। आप खुद को बेचैन महसूस करेंगे। हालांकि सेहत ठीक रहेगी। लेकिन आने वाले दिनों में शरीर को निरोगी और तंदरुस्त रखने को प्राथमिकता देनी होगी।

कन्या राशि – घर परिवार में किसी लड़ाई झगड़े की संभावना है। इसके बाद आपके आत्मविश्वास के स्तर में कमी देखी जाएगी। वैवाहिक सुख का आभाव रहेगा। यात्रा के लिए बिल्कुल भी शुभ दिन नहीं है। बिना उद्देश्य के भटकना हो सकता है।


तुला राशि – स्वास्थ्य का सौभाग्य प्राप्त होगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। भावनात्मक ताजगी रहेगी और मिजाज भी सकारात्मक रहेगा। आपके अतीत से कोई अपना आपके संपर्क में आएगा। आज दिन का आपके लिए यादगार रहने वाला है।


वृश्चिक राशि – स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। सामाजिक मेल मिलाप के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा। अपने रिश्तों में आपको खुशी का एहसास होगा। छोटे भाई बहन के प्रति आप खुद को अधिक जिम्मेदार महसूस करेंगे।


धनु राशि – पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य से संबंधित आपके सभी प्रयास फलित होंगे। योग और ध्यान से लाभ प्राप्त होगा। आप निष्ठा से बड़े परिणाम हासिल करने में सक्षम होंगे।


मकर राशि – नई शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। जीवन शैली बदलने में किये गये प्रयास सफल परिणाम देंगे। आप अंदर ही अंदर परेशान रह सकते हैं। घर पर कोई शुभ प्रसंग आपको खुशी देगा। किसी करीबी से अप्रत्याशित उपहार मिलने की संभावना है।


कुंभ राशि – ऊर्जा का आवेग अनुभव करेंगे। मूड मेल मिलाप और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। अपने प्रिय के साथ कठोर शब्दों का इस्तेमाल न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।


मीन राशि – पेट संबंधी समस्या की संभावना है लिहाजा भारी भोजन करने से बचें। गाड़ी चलाते औऱ यात्रा के समय अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। दूसरों के साथ अपनी भावनाओं को साझा करने का उपर्युक्त समय नहीं है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।

Back to top button