आज का राशिफल 16 अक्टूबर दिन शुक्रवार, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — रुके हुये कार्य आज दोबारा शुरू हो सकते हैं। किसी बड़ी बिजनेस मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेगा। गठिया के रोगियों का दर्द उभर सकता है। कार्य के प्रति आपके समर्पण की प्रशंसा होगी।

वृषभ —  घर के वातावरण में प्रसन्नता रहेगी। बिना प्लानिंग के किसी नये कार्य को शुरू न करें। विवाह योग्य बच्चों के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। आपकी मेहनत सफल होगी। समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। प्रेमी जा रोमांटिक मूड में हो सकता है।

मिथुन — मौसमी बीमारियों के कारण इन्फेक्शन हो सकता है। कोर्ट-केस से जुड़े मामलों में कठिनायी आ सकती है। सरकारी नियमों की अवहेलना न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा लेकिन कुछ वाद-विवाद भी हो सकते हैं।

कर्क — आपके व्यवहार में आत्मविश्वास और स्वाभिमान दोनों एक साथ व्यक्त होगा। फोन के माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी के लिये किये गये प्रयास सफल होंगे। शरीर स्वस्थ रखने के लिये व्यायाम वगैरह की तरफ रुचि लेंगे।

सिंह — दाम्पत्य सम्बन्धों में जटिलता रहेगी। जब तक आपसे पूंछा न जाये तब तक अपनी राय व्यक्त करने से बचें। आर्थिक समस्या परेशानी का कारण बन सकती है। शरीर में कुछ कमजोरी रहेगी। धन को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति की सम्भावना है।

कन्या — परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में उन्नति होगी। जीवनसाथी आपके कार्यों में आपका साथ देगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज घर पर आराम करने का विचार बना सकते हैं।

तुला — आपके परिजनों में कुछ असन्तोष हो सकता है। लोग आपकी बातों का बुरा न मानें इसके लिये आपको अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखना होगा। मंहगे सामान को सुरक्षित रखें। अपनी सोच सकारात्मक रखें। अत्यधिक विचार-विमर्श आपके विचारों को प्रभावित कर सकता है।

वृश्चिक — नये व्यापारिक साझेदार जुड़ सकते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। छात्र नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। शाम के समय आपकी कोई समस्या हल हो सकती है। व्यापार में शानदार डील मिलने की सम्भावना है। आपका चित्त शान्त रहेगा।

धनु — आपके व्यवहार में उग्रता हो सकती है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर एक साथ चर्चा करेंगे। पैतृक सम्पत्ति को लेकर मनमुटाव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन में न पड़ने दें।

मकर — धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को लेकर अध्ययन करेंगे। ऑफिस के माहौल में शान्ति रहेगी। नयी कम्पनी में या ट्रांसफर के लिये आवेदन कर सकते हैं। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने का प्रयास करें। अपने काम पर ही एकाग्र रहेंगे।

कुम्भ — गृहस्थ जीवन में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार से कुपित हो सकते हैं। अपनी समस्या को लोगों से शेयर न करें क्योंकि लोग मज़ाक बना सकते हैं। आपकी बातों को लोग महत्व कम देंगे। बेहतर होगा की आप आज थोड़े सतर्क रहें।

मीन — परिवार का माहौल आनन्दमय रहेगा। अपने प्रेमी को खुश करने का भरसक प्रयास करेंगे। आय के नये स्तोत्र बनायेंगे। व्यापारियों के लिये पूरा दिन बेहद अनुकूल है। अचानक धन प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। ऋण कम करने में सफल होंगे।

Back to top button