आज का राशिफल 7 दिसंबर 2020 दिन सोमवार, जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह

मेष:
इस सप्ताह के प्रारंभ में मेष राशि के जातकों का अधिकांश समय मांगलिक कार्यों में सहभागिता और मौज मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान छोटी और सुखद यात्रा भी संभव है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपेक्षित लाभ होगा। पूर्व में किये गये निवेश से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधीनस्थ का पूरा सहयोग मिलेगा। घर की मरम्मत अथवा सुख साधन से जुड़ी चीजों पर अपेक्षा से अधिक धन खर्च हो सकता है। सप्ताह के मध्य में भाईयों अथवा पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस दौरान सावधान रहें विरोधी पक्ष मौके का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। युवाओं और छात्रों में अपने कार्य को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति रहेगी। प्रेम प्रसंग में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें, अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृष:
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह समय का प्रबंधन करके चलना होगा। साथ ही अपनी दिनचर्या को सकारात्मक बनाने का प्रयास करना होगा। अपनी जेब के अनुसार खर्च करें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय या किसी योजना में धन निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लें। सप्ताह के मध्य में इष्ट मित्रों अथवा किसी सगे संबंधी की मदद से कार्य विशेष में लाभ के योग बनेंगे। माता-पिता की तरफ से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। छात्र और युवा वर्ग अपनी सोच को सकारात्मक बनाये रखें। अपने लक्ष्य से न भटकें। प्रेम प्रसंग में सावधानी अपेक्षित है। कोई आपके संबंधों में दरार डालने का प्रयास कर सकता है। आपसी बातचीत से गलतफहमियों को दूर करना बेहतर रहेगा। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

 

मिथुन:
मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह लंबे समय से चली आ रही परेशानियों को खत्म करने वाला साबित होगा। किसी महिला मित्र की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे। लव पार्टनर के साथ गलतफहमी या तकरार खत्म होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। नई संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बनेगी। करिअर कारोबार की दृष्टि से नए अवसर प्राप्त होंगे। विदेश से संबंधित व्यापार करने वालों को विशेष लाभ होगा। आर्थिक मामलों में प्लानिंग के साथ काम करने पर लाभ निश्चित है। सप्ताह के अंत में पैतृक संपत्ति को लेकर परिजनों से विवाद हो सकता है। पारिवारिक मसलों को शांत मन से सुलझाएं। विशेष तौर पर अपने जीवनसाथी की भावनाओं उपेक्षा बिल्कुल न करें। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

 

कर्क:
कर्क राशि के जातक सप्ताह के शुरुआत में लंबे समय से लंबित योजनाओं को विस्तार देने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के योग बनेंगे। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार कर लेंगे और प्रेम प्रसंग विवाह में तब्दील हो सकता है। माता पिता की तरफ से कार्य विशेष को लेकर पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। युवाओं का समय बेहतर है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। सप्ताह के अंत में सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च हो सकता है। इस दौरान धन संबंधी मामलों में अपनी परिस्थितियों को समझते हुए ही अंतिम निर्णय लें। किसी को सोच समझकर ही पैसे उधार दें, अन्यथा पैसा फंस सकता है। साथ ही वाहन धीरे चलाएं।

सिंह: 
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह सपनों के दुनिया से बाहर निकलकर वास्तविकता से सामना करें। भाग्य अथवा किसी दूसरे व्यक्ति के सहारे न रहें। स्वयं के लगातार प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। जब तक कार्य पूरा न हो जाए, तब तक किसी दूसरे से न बताएं। सप्ताह की शुरुआत में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का प्रयास सफल होगा। व्यापार में धन निवेश करने से पहले किसी शुभचिंतक से सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के मध्य में किसी लंबी यात्रा पर निकलने का योग है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। लव पार्टनर के साथ अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कन्या:
कन्या राशि के जातकों को यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला होगा। सप्ताह की शुरुआत में मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। इस संबंध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच समझ कर कदम बढ़ाने की जरूरत है, अन्यथा बनी बनाई बात भी बिगड़ सकती है। परिवार में गलतफहमियां पैदा करने वाले लोगों से दूर रहें और विवेक से ही कोई निर्णय पर पहुंचे। सप्ताह के मध्य में किसी कार्य विशेष या वस्तु की खरीद में अत्यधिक खर्च हो सकता है। इस दौरान परिजनों से अपेक्षाकृत कम सहयोग मिल पायेगा। किसी भी परिस्थिति में लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें। संकट के समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

तुला:
सप्ताह की शुरुआत में अपने क्रोध और वाणी दोनों पर नियंत्रण रखें। परिवार में विशेष तौर पर भाई या बहन के साथ विवाद हो सकता है। संपत्ति से जुड़े विवादों को निबटाने के लिए किसी वरिष्ठ सलाह लाभकारी साबित होगी। कुल मिलाकर संघर्ष के साथ हुई सप्ताह की शुरुआत कार्य सिद्धि के साथ समाप्त होगी। इस दौरान सकारात्मक विचारधारा को अपनाएं और हीन भावनाओं को अपने मन में न आने दें। यदि एक कदम पीछे हटने से दो कदम आगे जाने की संभावना हो तो उसे पीछे हटाने में बिल्कुल संकोच न सकें। किसी महिला मित्र की मदद से काफी राहत महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में अनावश्यक खर्च से मन खिन्न रहेगा। करियर कारोबार में कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें। दांपत्य जीवन के सुखों में कुछ कमी आयेगी।

 

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह मनचाही मुराद पूरी करने के लिए आ रहा है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय शुभ है। यदि आप काफी दिनों से नौकरी की तलाश में जुटे थे तो आपकी यह तलाश इस सप्ताह पूरी हो सकती है। व्यवसाय में में भी अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा। भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने का योग बनेगा। छात्रों को सुखद समाचार प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में सहोदर भाई बहनों की ओर से सहयोगात्मक व्यवहार नहीं मिलने से थोड़ी मानसिक पीड़ा हो सकती है। किसी भी सूरत में आप न खोएं, सप्ताह के अंत तक समस्याओं का समाधान निकल आयेगा। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार का दिखावा करने से बचें अथवा शर्मिंदा होना पड़ सकता है। पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

धनु:
धनु राशि के जातक को इस बात को अच्छी तरह से समझना होगा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। आज का काम कल पर टालने की आदत से बचें। इस सप्ताह आप चाहें तो कठिन परिश्रम से मन मुताबिक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिसे आप अपनी वाणी और व्यक्तित्व से प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के अंत में सेहत संबंधी समस्याओं की बिलकुल अनदेखी न करें, अन्यथा अस्पताल तक के चक्कर लग सकते हैं। जीवन की आपाधापी में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा। छात्रों और युवाओं के लिए समय अनुकूल है। परिश्रम करने पर सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

मकर:
सप्ताह की शुरुआत में चीजें आपके मन मुताबिक होंगी लेकिन, मध्य में आपको परिस्थितियों से समझौता करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आदि को निबटाने के लिए किसी वरिष्ठ की सलाह लाभदायक साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बना कर चलने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में सोच समझकर ही कोई बड़ा निर्णय लें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को सफलता के लिए अधिक श्रम करना होगा। सप्ताह के अंत में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। भौतिक सुख संसाधनों से जुड़ी वस्तुओं पर खर्च होगा। प्रेम संबंध में परस्पर सुख सहयोग बना रहेगा। जीवन की चुनौतियों का सामना करते वक्त जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ एक कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कई बार कुछ चुनौतियां बेहतर सबक सिखा कर जाती हैं, कुछ ऐसे ही भविष्य के लिए यह समय आपके लिए काफी अहम साबित होगा। संकट के इस समय में आपको अपनों की सही पहचान हो जायेगी। जिससे आपको भविष्य में अहम निर्णय लेने में काफी आसानी होगी। पारिवारिक मसलों को हल करते समय दूसरों की भावनाओं का भी ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। लक्ष्य विशेष की प्राप्ति के लिए छात्रों और युवाओं का समय का प्रबंधन करना होगा। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार की गलतफहमियां न पैदा होंने दें, अन्यथा उसका फायदा कोई तीसरा व्यक्ति उठा सकता है। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा। छोटी और सुखद यात्रा संभव है।

मीन: 
सप्ताह की शुरुआत सुख साधन पर अत्यधिक खर्च के साथ होगी। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। लेकिन सप्ताह के मध्य में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और अपनी गुप्त बातों को किसी दूसरे से बताने से बचें, अन्यथा वह उसका अनुचित लाभ उठा सकता है। अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें अन्यथा समाज में अपमानित होना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने में किसी मित्र की मदद संजीवनी का काम करेगी। महिलाओं का ज्यादातर समय धार्मिक कार्यों को करने में बीतेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा।

 

 

Back to top button