आज का राशिफल 21 अक्टूबर दिन बुधवार, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — आज भाग्य की प्रबलता रहेगी। अकारण गुस्सा न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। विद्यार्थियों से कुछ गलती हो सकती है। तकनीकी सम्बन्धी कार्यों में सावधानी रखें। आध्यात्मिक और गूढ दार्शनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

वृषभ — कुछ नया कार्य शुरू करने में परेशानी होगी। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। अपने मन की बातें शेयर न करें। ऑफिस में आपको समस्या आयेगी। आपसी सम्बन्धों में गलतफहमी न आने दें। तनाव की वजह से थकावट हो सकती है।

मिथुन — आर्थिक दृष्टि से समय बहुत अनुकूल रहने वाला है। नये व्यापारिक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनशैली और विचारों को अच्छा रखें। परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। धन की चिन्ता दूर होगी। मित्रों से सहायता मिलेगी।

कर्क — कारोबार की परिस्थितियों में सुधार होगा। अपने लक्ष्यों के प्रति संकल्पित रहेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लवमेट्स के प्रति अपने भाव अच्छे रखें। आयात-निर्यात से लाभ मिलेगा।

सिंह — व्यापार में आंशिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रणय जीवन में तनाव रहेगा। नये लोगों से डील न करें। घर में कलह हो सकती है। अपनी पिछली गलतियों को न दोहरायें। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहें।

कन्या — जल्दबाज़ी करना आपके लिये बिल्कुल उचित नहीं है। एलर्जी की समस्या हो सकती है। यात्रा आपके लिये लाभकारी होगी। बैंकिंग और मार्केटिंग से जुड़े जातक टार्गेट पूरा करने में सफल होंगे। जीवनसाथी के मन का बोझ कम करेंगे।

तुला — आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। श्वसन की बीमारी से राहत मिलेगी। जॉब में मन लगाकर काम करेंगे। लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। ज्यादा बोलने से आपको बचना चाहिये। शरीर में दर्द रहेगा।

वृश्चिक — मन में अनावश्यक तनाव रहेगा। कार्य के प्रति उत्साह में कमी रहेगी। विवाहित लोगों के लिये दिन अच्छा नहीं है। विवादों से दूर रहें। काम में आने वाले बदलाव के लिये तैयार नहीं रहेंगे। बिना माँगे सलाह न दें।

धनु — मानसिक और शारीरिक रूप से दृढ़ रहेंगे। कार्पोरेट से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। सम्पत्ति बेचना चाह रहे हैं तो आज सफलता मिल सकती है। आज घर पर बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। बच्चों और जीवनसाथी के व्यवहार से आनंदित महसूस करेंगे।

मकर — कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन संघर्षपूर्ण सिद्ध होगा। लोग आपके ही कार्य पर अपनी श्रेय लेने का प्रयास करेंगे। लोगों की बात का ज्यादा बुरा न मानें। खान-पान में लापरवाही न करें। खोई हुई वस्तु मिलने की सम्भावना है।

कुम्भ — व्यवसाय में जोखिम लेना लाभकारी होगा। परिवार में सदस्यों के मध्य आपसी सहयोग बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा।

मीन — बुद्धिमान लोगों के बीच आपकी साख बढ़ेगी। मैनेजमेंट से जुड़े जातकों के लिये जबरदस्त उन्नतिप्रदायक होगा। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ होगा। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर गम्भीर रहेंगे। कारोबारी यात्रा का विचार बनेगा।

Back to top button