आज का राशिफल : 13 अप्रैल 2018 दिन शुक्रवार, जानें अयोध्या-धाम के आचार्य स्वामी विवेकानन्द जी से

।। आज का पञ्चाङ्ग ।।

आप सभी का मंगल हो. 13 अप्रैल दिन शुक्रवार.

ऋतु-बसंत
माह-वैशाख
पक्ष-कृष्ण
तिथि-द्वादशी
सूर्योदय-05:35
सूर्योदय-06:25
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
10:30 से 12:00
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त- सुबह 09:10 से 10:43

#आज का राशिफल

।। आज का राशिफल ।।

मेष:-आज सामाजिक प्रसंगों में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ आपका समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के पीछे धनखर्च होगा और उनके द्वारा लाभ भी होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

8 मार्च दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए आज कैसे रहेगा आपका पूरा दिन, इन राशि वालों को मिल सकता हैं कुछ खास उपहार

वृष:-आज नए कार्य का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। व्यापार में नई दिशाएं खुलती हुई प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- आज प्रतिकूल संयोग के बनने से आपके कार्य में थोड़ा विलंब हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव रहेगा। पेट का रोग आपको परेशान कर सकता है। अधिकारियों का नकारात्मक व्यवहार परेशानी में डाल सकता है।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-  आज आपके मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश कर सकता है। बाहर खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित रह सकते हैं। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे। साझेदारों के साथ मतभेद हो सकता है। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ मुलाकात विशेष आनंददायक नहीं रहेगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है ।घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में लाभ मिलेगा, प्रमोशन होने की पूर्ण संभवाना है। मौज-शौक के पीछे खर्च होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला :- आज संतान की प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन-मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा। आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में भाग लेने से बचें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक रूप से भय अनुभव कर सकते हैं। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। जमीन, वाहन की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:- आज नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों और सगे-सम्बंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। लघु प्रवास होगा। धन लाभ का योग हैं। छोटे भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- शेयर-सट्टा में पूंजी निवेश का से लाभ संभव है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रहेंगी। आंख में कोई तकलीफ होने की आशंका है। नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभ होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान रखना पड़ेगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- आज शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप का दिन प्रफुल्लित रहेगा। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। सुरुचिपूर्ण और मिष्टान्न का आनंद लेंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आजआर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में न पड़ना अच्छा रहेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।। आज के दिन का विशेष महत्व ।।

1. आज बसंत ऋतु वैशाख माह कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है।
2. आज प्रदोष व्रत है।

।। प्रेरणादाई चौपाई ।।

काक भुसुंडि संग हम दोऊ। मनुजरूप जानइ नहिं कोऊ।।
परमानंद प्रेमसुख फूले। बीथिन्ह फिरहिं मगन मन भूले।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसी दास जी वर्णन करते हैं भगवान शिव माता पार्वती से अपनी बात रखते हुवे कहे कि देवी मैं और कागभुसुंडि दोनों मानव रूप ले कर जिससे कोई पहिचान न सके श्री अयोध्या प्रभू श्री राम के दर्शन की लालसा से परमानंद में मग्न होकर हम दोनों प्रफुल्लित हो कर श्री अयोध्या की गलियों में घूमने लगे यह चरित्र केवल भगवत कृपावलम्बी भक्त ही जान पाए।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, व श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

#aaj ka rashifal

#aaj ka panchang

#aaj ka bhavishyafal

#today’s horoscope

#today’s fate

Back to top button