आज का राशिफल और पंचांग: 26 जुलाई दिन गुरुवार, इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा कुछ ऐसा

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो 26 जुलाई दिन गुरुवार

ऋतु-वर्षा
माह-आषाढ़
पक्ष-शुक्ल
तिथि-चतुर्दशी
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-05:38:49
सूर्यास्त-19:16:09
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)शायं
14:09:39 से 15:51:49 तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त- 12:00:14 से 12:54:44 तकआज का राशिफल और पंचांग: 26 जुलाई दिन गुरुवार, इन राशी वालों के लिए दिन रहेगा कुछ ऐसा

।।आज का राशिफल।।

मेष राशि:- 
सेहत बढ़िया रहेगी। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को ख़ुशी और दिली सुकून देगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है।

वृष राशि:- 
जल्दबाज़ी में निवेश न करें अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है। आपको अपनी तरफ़ से सबसे बेहतर तरीक़े से बर्ताव करने की ज़रूरत है  क्योंकि आज आपका प्रिय जल्दी ही नाराज़ हो सकता है। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ़ मिल सकती है। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें।

मिथुन राशि:-
किसी दोस्त के साथ ग़लतफ़हमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है, किसी भी फ़ैसले पर पहुँचने से पहले संतुलित नज़रिए से दोनों पक्षों को जाँचें। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। घर और काम पर दबाव आपको ग़ुस्सैल और बेचैन बना सकता है। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है।

कर्क राशि:-
अपनी महत्वाकांक्षाओं को ऐसे बड़ों के साथ बांटें, जो आपकी सहायता कर सकते हैं। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।

सिंह राशि:-
ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।

कन्या राशि:-
वाहन चलाते वक़्त सावधानी बरतें, ख़ास तौर पर अगर आप रात के समय यात्रा कर रहें हों। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। प्यार का जज़्बा ठण्डा पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए।

तुला राशि:-
अपने वज़न पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन वक़्त बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते वक़्त ज़्यादा सावधानी बरतें। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है  जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा  लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा।

वृश्चिक राशि:-
किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। साथ ही बीमारी से जूझने के लिए ख़ुद को उत्साहित करते रहें। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। किसी ऐसे के साथ परस्पर संवाद की कमी जिसका आपको बहुत ख़याल है, आपको तनाव दे सकती है। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। अपने बॉस/वरिष्ठों को घर पर बुलाने के लिए अच्छा दिन नहीं है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। सेहत के नज़रिे से गले लगने के अपने फ़ायदे हैं और आपको यह एहसास आज अपने जीवनसाथी से मिल सकता है।

धनु राशि:-
आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे।  आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का ज़हर। एकतरफ़ा लगाव आपकी ख़ुशियों को उजाड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप किसी षड्यन्त्र का शिकार हो सकते हैं।

मकर राशि:-
आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। दफ़्तर में शांत और संतुष्ट सोच आपके मन को उत्साहित रखेगी। भविष्य की योजनाओं के लिए आपको नए संपर्क बनाने की ज़रूरत है। वे करिअर की तरक़्क़ी में बहुत मददगार रहेंगे। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है।

कुंभ राशि:-
अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको डर नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। ऐसे लोगों को संभालने में काफ़ी दिक़्क़त होगी, जो आपको नीचे खींचने की कोशिश करते हैं। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। नयी योजनाओं को शुरू करने के लिए बढ़िया दिन है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

मीन राशि:-
आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। अपने पारिवारिक सदस्यों को तय नहीं करने दीजिए कि आज के दिन आपको क्या करना है और क्या नहीं। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। व्यावसायिक फ़ैसलों को लेने के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है।

मीन राशि:-
आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। अपने पारिवारिक सदस्यों को तय नहीं करने दीजिए कि आज के दिन आपको क्या करना है और क्या नहीं। आपके प्रिय का अस्थिर बर्ताव आज रोमांस को बिगाड़ सकता है। व्यावसायिक फ़ैसलों को लेने के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है।

Back to top button