आज का रशिफल 6 अक्टूबर दिन मंगलवार, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा। धन सम्बन्धित लेन-देन में परिवार की सहमति अवश्य ले लें। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न होंगे। पारिवारिक व्यापार में लाभ कम होगा। अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें।

वृषभ — समाज सेवा के प्रति आकर्षित रहेंगे। ललित कलाओं के प्रति आपकी स्वाभाविक रुचि आज बढ़ सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन — अधिक सोच-विचार करने के बजाय अपने वर्तमान कार्य में ध्यान दें। परिवार में आपकी बातों का अनादर हो सकता है। व्यस्तता के कारण शरीर में थकान रहेगी। अपेक्षित कार्यों में बाधा आने की आशंका है। पीठ और गले में दर्द की समस्या हो सकती है।

कर्क — आपकी आय में वृद्धि होगी। पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे। युवा लवमेट्स अपने दिल की बात कह सकते हैं। खाली समय का सदुपयोग करेंगे। कारोबारी यात्रा हो सकी है। नये व्यवसाय में निवेश करने के लिये शुभ दिन है।

सिंह — कार्यक्षेत्र में मजबूत स्थिति में रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। विशिष्ट व्यक्तियों से आपका सम्पर्क प्रगाढ़ होगा। जीवनसाथी के साथ दाम्पत्य रिश्ते मधुर रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आसानी होगी।

कन्या — आपकी छवि समाज में सम्मानजनक रहेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। परिवार का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। व्यवसाय व्यवस्थित गति से आगे बढ़ेगा। बिना बुलाये कोई मेहमान आपके घर पर आ सकते हैं।

तुला — कड़ी मेहनत के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। रूपये-पैसे के हिसाब में सावधानी रखें। बच्चों को लेकर मानसिक तनाव में रहेंगे। यदि कम्पनी के लिये कर्मचारियों की नियुक्ति करना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको हताश होना पड़ सकता है। किसी को दिया हुआ वचन पूरा न कर पाने का दुख होगा।

वृश्चिक — दिन आनन्ददायक व्यतीत होगा। जीवनसाथी आपसे चुम्बक की तरह आकर्षित रहेगा। निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। परिवार का वातावरण शान्त रहेगा। व्यापार में शानदार लाभ मिलेगा।

धनु — शारीरिक स्फूर्ति बढ़ाने का प्रयास करेंगे। हाँथ आये अवसरों को चूकने से बचें। नौकरी पेशा जातकों को किसी आधिकारिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपने विवेक का कुशलता से सही जगह उपयोग कर पायेंगे।

मकर — दिन आपके लिये मिलेजुले परिणाम प्रदायक होगा। कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से दिन अच्छा। लेकिन परिवार में कुछ खटपट हो सकती है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिये दिन शुभ रहेगा। कई लोगों का मार्गदर्शन करने का प्रयास करेंगे।

कुम्भ — वाणी पर नियन्त्रण रखें। रिसर्च से जुड़े व्यक्तियों को हताशा का सामना करना पड़ सकता है। चिकित्सीय पेशे से जुड़े लोगों को नया कुछ सीखने को मिलेगा। बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी। फेफड़ों से जुड़े विकार सामने आ सकते हैं।

मीन — बच्चों के प्रति भावुक रहेंगे। सन्तान की समस्याओं का समाधान होगा। आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नये अनुबन्ध हो सकते हैं। लेखन कार्यों में मन लगेगा। पुराना उधार चुका सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button