आज का राशिफल 5 अक्टूबर दिन सोमवार राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके जीवन में आये बदलाव को लेकर लोग आश्चर्य में पड़ सकते हैं। परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के लिये लोन ले सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान होगा।

वृषभ — कोई बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने से आपको बचना चाहिये। उधार लेन-देन से बचें। काफी दौड़भाग करनी पड़ेगी। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। मनोनुकूल परिणाम न मिलने से निराशा होगी।

मिथुन — अपने करियर के प्रति समर्पित रहेंगे। मन में निराशा की भावना दूर होगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों का आपके प्रति व्यवहार बहुत ही अच्छा रहेगा। हर्ष और उल्लास से भरपूर दिन व्यतीत होगा। भाई-बहनों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

कर्क — अनावश्यक बातों से आपको बचना चाहिये। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा।

सिंह — सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। नया घर खरीदने को लेकर सहमति बनाने का प्रयास करेंगे। इच्छा शक्ति का अभाव होने से कारोबार में स्थिरता रहेगी। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।

कन्या — आपकी रुचि सत्कार्यों और समाजसेवा की तरफ रहेगी। बच्चों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। छात्रों का मन विचलित रहेगा। गलत जानकारी होने के कारण भ्रमित हो सकते हैं। लवमेट्स को रिश्तों में गम्भीरता रखने की सलाह दी जाती है।

तुला — अपनी सभी परेशानियों को जीवनसाथी से स्पष्ट करना बेहतर होगा। सिरदर्द की समस्या रहेगी। उधार के रूप में ऋण लेना आपको भविष्य में परेशान कर सकता है। दोपहर से पूर्व आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। मित्रों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।

वृश्चिक — विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति गम्भीर रहेंगे। उच्च अधिकारियों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। बीमार लोगों को रोग से मुक्ति मिल सकती है। पूर्व में किया गया निवेश आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगा। पदोन्नति होने के प्रबल योग हैं।

धनु — कार्यक्षेत्र में आ रहे अवरोध दूर होंगे। अध्ययन-अध्यापन से जुड़े करियर में वृद्धि होगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम विवाह को पारिवारिक मान्यता मिल सकती है। दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहेगा।

मकर — शत्रु आपके विरुद्ध षड्यन्त्र कर सकते हैं। मन में उदासीनता रहेगी। झूंठी बातों का प्रसारण न करें। अनावश्यक खर्चों में नियन्त्रण रखने का प्रयास करें। बच्चों को पिता से डांट खानी पड़ सकती है। परिश्रम करते रहें धीर-धीरे सभी कार्यों में गति आयेगी।

कुम्भ — वाणी में कठोर वचनों के चयन से बचें। नेत्र विकार उत्पन्न हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। खनिज और खदान से जुड़े कार्यों से जुड़े जातकों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। हो सके तो अनावश्यक यात्रा न करें।

मीन — घर में हास्य-विनोद का माहौल रहेगा। भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान दें। जीवनसाथी की सलाह को विशेष महत्व दें। आपकी संवादशैली से लोग प्रभावित होंगे। जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। मन में सकारात्मक विचारों को स्थान दें।

Back to top button