आज का राशिफल 25 मार्च 2021, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि

Mesh Rashi 25 March 2021: आज धैर्य रखना होगा। आप अपने कामकाज में समझदारी से काम लीजिए। कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारी जरूरी कामों में मदद कर सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन ना करें। खास लोगों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आप अपने कारोबार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

वृषभ राशि

Vrishabha Rashi 25 March 2021: आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। अचानक आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। बच्चों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आप सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

Mithun Rashi 25 March 2021: आज दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना का सोच-विचार करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहने वाला है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कर्क राशि

Kark Rashi 25 March 2021: आज का दिन मनोरंजन भरा व्यतीत होगा। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। व्यापार में लगातार तरक्की हासिल होगी। दूर संचार माध्यम से अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जो पूरे परिवार के लिए खुशी के लम्हे लाएगी। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलेगी।

सिंह राशि

Singh Rashi 25 March 2021: आज का दिन घूमने-फिरने में समय ज्यादा व्यतीत होगा। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। आप अपने लक्ष्य पर फोकस कीजिए। नौकरी का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों से हर संभव मदद मिलेगी। आपका मन हर्षित होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। अचानक व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा।

कन्या राशि

Kanya Rashi 25 March 2021: आज का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक चिंता से छुटकारा प्राप्त होगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने आत्मविश्वास के चलते कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन मधुर रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय से दिल की बात कह सकते हैं। व्यापार में लाभदायक समझौते होने की संभावना है। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

तुला राशि

Tula Rashi 25 March 2021: मानसिक चिंता अधिक रहेगी। आसपास के लोग आपके बदलते व्यवहार की वजह से काफी परेशान रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए लेनदेन पूरे हो सकते हैं और आपको लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। व्यवसायिक लेनदेन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। अचानक आप किसी फायदेमंद यात्रा पर जा सकते हैं। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि

vrishchik Rashi 25 March 2021: आपका स्वभाव ईर्ष्यालु, उदास और दु:खी बना रहेगा। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लग सकती है। कारोबार से जुड़े हुए लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे। किसी से भी बातचीत करने के दौरान आपको अपने कड़वे शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा वाद -विवाद हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। अधिनस्थ कर्मचारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को आज मिलाजुला फायदा मिलेगा।

धनु राशि

Dhanu Rashi 25 March 2021: लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कामकाज में आपका खूब मन लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। काफी लंबे वक्त से रुका हुआ काम प्रगति पर आ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बेहतर रहेंगे। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा गुम या चोरी होने की आशंका बन रही है। आप किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन मत कीजिए और उनकी सच्चाई को भलीभांति पर रख लीजिए। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

Makar Rashi 25 March 2021: पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक परेशानियों का हल निकल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। अचानक बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि

Kumbh Rashi 25 March 2021: आज धन से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप अपनी मेहनत से अपने लक्ष्य हासिल करेंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि

Meen Rashi 25 March 2021: आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। भाग्य प्रबल रहेगा। लक्ष्य की प्राप्ति होगी। शरीर में थोड़ी थकान हो सकती है। इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए।

Back to top button