आज का राशिफल 24 अक्टूबर दिन शनिवार , जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — आज कुछ ऑनलाइन शॉपिंग में व्यस्त हो सकते हैं। घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। प्रणय सम्बन्धों को पर्याप्त समय देंगे। मन में सन्तोष रहेगा। कार्यक्षेत्र में जल्दी सफलता के लिये आतुर रहेंगे। नया घर खरीदना चाह रहे हैं तो दिन बहुत शुभ है।

वृषभ — दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से समय उत्तम है। जॉब में स्थान-परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। स्वयं पर भरोसा बनाये रखें।

मिथुन — भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखें। लोग आपके व्यवहार से व्यथित हो सकते हैं। बनते कार्यों में बाधा आने की आशंका रहेगी। कार्यों में जटिलता का सामना करना पड़ेगा। मानसिक अस्थिरता को दूर करने का प्रयास करें। खांसी-जुकाम को हल्के में न लें।

कर्क — कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की आकांक्षा रहेगी। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर दोगुना उत्साह रहेगा। समय आपके लिये लाभकारी सिद्ध होगा। अपने व्यक्तित्व के विषय में दूसरों की राय जानने का प्रयास करेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी।

सिंह — अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। व्यापार की गति सामान्य रहेगी। अपने ऊपर आलस्य को हावी न होने दें। हेल्थ चेकअप के लिये जागरूक रहेंगे। लगातार मेहनत भरे शेड्यूल के कारण कुछ रोमांचक करने की योजना बनायेंगे।

कन्या — अपने काम को व्यस्थित करने का प्रयास करेंगे। मन में कुंठा न पालें। बाहर का भोजन करने से बचें। मानसिक दबाव महसूस करेंगे। प्रेम सम्बन्धों में गलतफहमी उत्पन्न न होने दें। गरिष्ठ और तेलयुक्त भोजन न करें।

तुला — धूल और धूप के कारण सरदर्द हो सकता है। परिवार को लेकर आशंकित रहेंगे। मेहनत के अनुपात में लाभ कम मिलेगा। अहंकारी व्यक्तित्व वाले लोगों को अपमान का घूंट पीना पड़ सकता है। सामाजिक मामलों में ज्यादा सक्रियता न रखें।

वृश्चिक — सभी कार्य व्यवस्थित रूप से पूर्ण होंगे। अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर गम्भीर रहेंगे। अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करें। आपके अनुशासित रवैये की प्रशंसा होगी। व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा।

धनु — फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिये दिन शुभ नहीं है। मन में वासना और कुंठा की भावना रहेगी। अपरिचित लोगों से दूरी बनाये रखें। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। पढ़ाई और करियर को लेकर तनाव रहेगा।

मकर — घर में परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण हो जायेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार के योग बन रहे हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी। घर में स्वच्छता और रखरखाव में परिवर्तन कर सकते हैं।

कुम्भ — वाहन चलाते समय सावधानी रखें। थायराइड के रोगियों को शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी से नोंक-झोंक हो सकती है। अपने नैतिक मूल्यों से समझौता न करें।

मीन — बच्चों के लिए गिफ्ट खरीद सकते है। स्वभाव में विनम्रता के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। परिवार और करियर दोनों के मध्य उत्तम समन्वय रहेगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्पर्क बनेगा।

Back to top button