आज का राशिफल 23 मार्च 2021, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि

Mesh Rashi 23 March 2021: मेष राशि वाले लोगों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। किसी काम में आपका अनुभव फायदेमंद साबित होगा। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

वृषभ राशि

Vrishabha Rashi 23 March 2021: वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। आप हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। खास लोगों से दोस्ती हो सकती है। जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। तरक्की के मार्ग प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलेगी। आप किसी को भी पैसा उधार में दे दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है।

मिथुन राशि

Mithun Rashi 23 March 2021: मिथुन राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। प्रेम जीवन उत्तम रहने वाला है। प्रेमी एक दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाओं और आइडिया सुझाएगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं।

कर्क राशि

Kark Rashi 23 March 2021: कर्क राशि वाले लोगों के जीवन की परिस्थितियों में काफी हद तक सुधार देखने को मिलेगा। आज आपका मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जीवनसाथी के बीच से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को रोमांस का अवसर मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि

Singh Rashi 23 March 2021: सिंह राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। रिश्तेदारों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अचानक किसी करीबी मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप किसी की सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन मत कीजिए। सच्चाई को भली-भांति परख लेना जरूरी है। आमदनी के अनुसार खर्च पर काबू रखना होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।

कन्या राशि

Kanya Rashi 23 March 2021: कन्या राशि वाले लोगों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियां कम होगी। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। काम के सिलसिले में आपको कुछ नई जानकारियां मिल सकती हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि

Tula Rashi 23 March 2021: तुला राशि वाले लोगों को आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। प्रेम जीवन बहुत खूबसूरत नजर आ रहा है। प्रिय आपके आपकी भावनाओं को समझेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

वृश्चिक राशि

vrishchik Rashi 23 March 2021: वृश्चिक राशि वाले लोगों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ अन्यथा चोट लग सकती है। अगर यात्रा जरूरी है तो गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। आपको अपनी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए अपने कार्य पूरे करने होंगे, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। मनोरंजन के साधनों में अधिक धन खर्च होने की संभावना है।

धनु राशि

Dhanu Rashi 23 March 2021: धनु राशि वाले लोगों को आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। कामकाज में उत्पन्न हो रही बाधा दूर हो सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सबसे पहले सोच-विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान होने की संभावना नजर आ रही है। जीवनसाथी के बीच चल रहे वाद-विवाद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। नए-नए कामों में दिलचस्पी बढ़ेगी।

मकर राशि

Makar Rashi 23 March 2021: मकर राशि वाले लोगों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी से आपको खुशी मिलेगी। कामकाज में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि

Kumbh Rashi 23 March 2021: कुम्भ राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने किसी रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते हैं। पुराने संपर्कों से लाभ मिलेगा। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आपको आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है। आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में तनाव बना रहेगा। प्रिय की बातें आपके दिल को काफी दुख पहुंचा सकती हैं।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को आज आर्थिक लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का मौका मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा।

Back to top button