आज का राशिफल 14 मार्च 2021, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष -मेष राशि वाले लोगों का आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का लाभ बढ़ेगा। आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको पैसों के लेनदेन में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा उधार दिया गया पैसा फंस सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

वृषभ -वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन आनंददायक व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। लेन-देन के कामों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
मिथुन -मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास मित्र से उपहार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक उन्नति से संबंधित शुभ समाचार मिलने की संभावना है। यदि आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो उससे पहले सोच-विचार अवश्य करें। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।
कर्क - कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपनी बुद्धिमानी के बल पर कार्य क्षेत्र में पदोन्नति हासिल करेंगे। मेहनत से ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद है।
सिंह - सिंह राशि वाले लोगों का आज का दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है परंतु आप अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान दीजिए अन्यथा स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग से आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे। मित्रों के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्‍या - कन्या राशि वाले लोगों का आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा कष्टकारी साबित होगी। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में मत कीजिए। परिवार के लोगों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप अपने गुस्से और वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें क्योंकि भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
तुला - तुला राशि वाले लोगों को कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। पैतृक संपत्ति के क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक -वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। लाभ कम मिलेगा। काम-धंधे की चिंता अधिक रहेगी, जिसकी वजह से आपका मन उदास रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं, इसलिए आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
धनु - धनु राशि वाले लोगों को आज अपनी योजनाओं का अच्छा फायदा मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है। आपके सारे कार्य सिद्ध होंगे। व्यापार में चल रही समस्या दूर हो सकती हैं। आपको भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। घर-परिवार की चिंता कम होगी। वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।
मकर -मकर राशि वाले लोगों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आजीविका में आने वाली रुकावट दूर होने के योग बन रहे हैं। किसी भी यात्रा के दौरान आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोगों में लापरवाही मत कीजिए। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कई मामलों में लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।
कुंभ - कुंभ राशि वाले लोगों का आज मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। घर-बाहर खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। योजनाओं में प्रगति होगी। आप समय का सदुपयोग करेंगे। कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है।
मीन -मीन राशि वाले लोगों को आज कुसंगति से बचना होगा। फालतू के खर्चों पर लगाम रखें अन्यथा पैसा उधार लेना पड़ सकता है। कीमती चीजों को संभाल कर रखें। व्यर्थ के मामलों में उलझना ठीक नहीं है। व्यापार में हानि होने की संभावना नजर आ रही है, जिसके कारण आर्थिक कष्ट हो सकता है। धर्म के कामों में अधिक मन लगेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए।
Back to top button