आज का राशिफल 11 नवम्बर 2020, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी खास कार्य को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव आपके लिए उपयोगी हो सकता है। आपको किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने से बचना चाहिए। साथ ही, कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर होगा। आपको अपने अच्छे हेल्थ के लिए वर्कआउट करना जारी रखना चाहिए। कपल्स कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। शाम को किसी खास मुद्दे पर परिवार के सदस्यों के साथ आपकी बातचीत हो सकती है। इससे पारिवारिक रिलेशन मजबूत होंगे। गौ माता को रोटी खिलाएं और चरण स्पर्श करें, आपका काम आसान हो जाएगा।

वृषभ:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस कार्य में अच्छे प्रदर्शन देने के लिए आप कुछ नया करेंगे। आज का दिन करियर के लिए अच्छा साबित होगा। काम पूरा होने पर आपको खुशी होगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम में सीनियर्स का पूरा योगदान होगा। आज आप  ताजगी से भरपूर  महसूस करेंगे। आज कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए खुशी लेकर आएगा । आप जो भी काम करना चाहते हैं, वह पूरा होगा। आज आप किसी पुराने दोस्त से मिलने जा सकते हैं। साथ ही शाम के समय, आप कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए खर्चा कर सकते हैं। बॉस आपके  काम से खुश हो सकते हैं। आप आय के किसी नए स्रोत का लाभ उठा सकते हैं। आप नए लोगों से भी मिल सकते हैं। आपको इससे काफी फायदा होगा। परिवार के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। गणेशजी को लड्डू चढ़ाएं, बॉस से रिलेशन अच्छे रहेंगे।

कर्क: आज आपका दिन अच्छा बीतेगा । किसी खास काम के पूरा होने से आप खुश रहेंगे। शाम तक आपको कोई दूसरी खुशखबरी भी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। समाज में लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से भरे रहेंगे। कपल्स के साथ आपके लिए बेहतर दिन रहेगा। साथ ही, कुछ लोग आपके शब्दों से प्रभावित होंगे। सोचे हुए कामों की स्थिति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। जरूरतमंदों को कपड़े दान करें, आपके लाइफ में खुशियों की बौछार होगी।

सिंह: आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप किसी मंदिर में जा सकते हैं। आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। कुछ लोग शुभ कामो में आपकी मदद कर सकते हैं। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। लाइफ पार्टनर से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। बॉस से मिली तारीफ आज आपका उत्साह बढ़ा सकती है। बच्चों का कोई खास काम हो सकता है, जिसके कारण आपको उनका साथ देना होगा । आप लक्ष्मी जी की आरती करें, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

कन्या :

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। परिवार के कामो को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज एक दोस्त अपनी बात आपके साथ शेयर कर सकता है। आज आपको हर किसी की मदद करनी चाहिए आपको भी भविष्य में मदद की आवश्यकता हो सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप शिक्षकों के साथ अपने मुश्किल मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। हेल्थ की दृष्टि से शरीर ढीला हो सकता है। आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना है। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा।

तुला: आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। परिवार में सभी के साथ रिलेशन बेहतर होंगे। ऑफिस कामो में आपकी रुचि बढ़ेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले दोस्तों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। आप अपने लाइफसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत सुखद होगी। आपके बच्चे आपकी बातों को अच्छी तरह से समझेंगे साथ ही, आपको उन पर गर्व होगा। विष्णु जी को पीले फूल चढ़ाएं, काम में आपकी रुचि बनी रहेगी।

वृश्चिक: आज आपका सामान्य दिन रहेगा। आपका मन सामाजिक कामो की ओर हो सकता है। आपके बॉस द्वारा किसी पुराने काम को पहचाना जा सकता है। आर्थिक लाभ के लिए आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। माता-पिता अपने बच्चों को मस्ती के लिए बाहर ले जा सकते हैं। आप किसी नए काम की योजना भी बना सकते हैं। आपकी सूची में कुछ नए संपर्क शामिल हो सकते हैं, लेकिन किसी से बात करते समय आपको अपने बोली में कंट्रोल रखना चाहिए। इसके अलावा, आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। श्री गणेशाय नम: मंत्र का 21 बार जाप करें, आपको आर्थिक लाभ होगा।

धनु:आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने काम में बहुत सफल हो सकते हैं। आज आप सबसे अच्छे दोस्त के साथ फोन पर लंबी बातचीत भी कर सकते हैं। इस राशि की महिलाओं को आज कोई खास खबर मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप लाइफ में आगे बढ़ सकेंगे। ऑफिस के पुराने काम कई दिनों के बाद आज पूरे हो सकते हैं। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का चांस मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी गरिमा बढ़ सकती है। मंदिर में कपूर दान करें, आपको लाइफ में सहयोग मिलता रहेगा।

मकर: आज आपके दिमाग में नए विचार आ सकते हैं। किसी काम के लिए नई योजना भी बना सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप इसे पूरा भी कर पाएंगे। छात्र अपने दोस्तों के साथ किसी मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। हेल्थ की दृष्टि से थोड़े उतार-चढ़ाव रहेंगे। आज आपको किसी भी तरह के बेकार के झगड़े में पड़ने से बचना चाहिए। इसके अलावा, अपने मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए, आपको गलतफहमी से बचना चाहिए। आज अपने गुरु को कुछ उपहार दें, आपके सारे दुख दूर हो जाएंगे।

कुंभ: आज आपके भाग्य के सितारे आप पर मेहरबान रहेंगे। आपको कार्य में सफलता मिलेगी। आपकी मैरिड लाइफ खुशहाल रहेगी। यदि आप किसी धार्मिक काम से जुड़े , तो आपको लाभ होगा। आज का दिन व्यावसाय  के लिए अनुकूल है। आप किसी नए काम के बारे में सोच सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और पुराने दोस्तों से मिलने का चांस मिलेगा। ऑफिस में आपके काम को पहचाना जाएगा। सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, आपका काम जारी रहेगा।

मीन: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ खास कामो में आप दोस्तों की मदद ले सकते हैं। साथ ही, आप कई दिनों से अटका हुआ धन वापस पा सकते हैं। छात्रों के लिए आज बेहतर रिजल्ट ला सकता है। साथ ही, किसी प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र अच्छा रहेगा। परिवार में सुख का वातावरण बना रहेगा। विवाह भी मधुरता से भरपूर होगा। किसी कार्य को लेकर आपका संदेह कम हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मंदिर में चीनी  दान करें, सफलता आपके आपके साथ रहेगी ।

Back to top button