आज इस तरह करें मां लक्ष्मी की पूजा, हो जाएंगे मालामाल

आज शुक्रवार है और आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस मां लक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा करने से धन-सम्पदा, शांती और समृद्धि का वास होता है। माता लक्ष्मा श्रीदेवियों में से एक देवी हैं और विष्णु जी की पत्नी हैं मान्यता है कि जो व्यक्ति इनकी पूजा करता है उसे दरिद्र, दुर्बल, कृपण, असंतुष्ट एवं पिछड़ेपन से मुक्ति प्राप्त होती है। अगर आज के दिन लक्ष्मी जी की पूजा की जाए तो व्यक्ति का जीवन सुखों से भर जाता है। साथ ही धन की वर्षा भी होती है। अत: हम आपको शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा कैसे की जाए इसकी जानकारी दे रहे हैं।

1. इस दिन सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए। इसके बाद नित्यकर्मों से निवृत्त होकर स्नानादी कर लें।

2. जब पूजा करने बैठे तो ध्यान रहे की आपका मुखे पूर्व दिशा की ओर हो।

3. एक चौकी लें और उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। इस पर मां की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।

4. अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तो आपको अपने मंदिर में ऐसा तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें लक्ष्मी जी के हाथ से धन गिर रहा हो।

5. जो चौकी आपने रखी है उशके सामने चावल का ढेर रखें। इस पर शुद्ध जल भरा तांबे का पात्र रखें।

6. मां की फोटो या मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं।

7. मां लक्ष्मी को सफेद चंदन और सफेद फूल चढ़ाएं।

8. इन्हें इत्र भी अर्पित करें। इसका इस्तेमाल आप रोज कर सकते हैं।

9. मां लक्ष्मी की आरती गाएं। साथ ही मंत्रोच्चारण भी करें। ऐसा करने से व्यक्ति के सभी पाप खत्म हो जाते हैं।

10. अगर आपका खर्चा बहुत ज्यादा बढ़ गया है तो मां के चरणों में हर दिन एक रुपये का सिक्का अर्पित करें। एक महीने बाद किसी सौभाग्य की धनी स्त्री को यह दे दें।  

Back to top button