आज बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी दून के बेटे की ‘टाइगर जिंदा है’

दून के बेटे अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म टाइगर जिंदा है शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म देखने को लेकर देहरादून में रहने वाले उनके पिता केएच जैदी और पूरा परिवार बेहद उत्साहित है। परिवार ने पहले दिन का पहला शो देखने की योजना बनाई है।
दून के बेटे अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर जिंदा है को दून में उनके माता-पिता देखेंगे। उनके पिता केएच जैदी ने बताया की वह अली अब्बास की फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित है। काफी दिनों से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे।





