आज वैज्ञानिकों ने सुलझाई सबसे बड़ी पहेली.. बताया सबसे पहले मुर्गी आई या अंडा

बहुत ऐसे सवाल है जिनके जवाब देने में आप फंस जाते होंगे। जैसे मुर्गी पहले आई या अंडा?? अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी?? जी हां ये ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब खुद में ही सवाल पैदा करते हैं। अब अंडा शाकाहरी है या मांसाहारी इस बात जवाब तो हम आपको कुछ दिन पहले अपने आर्टिकल के जरीए दे चुके हैं। लेकिन आज हम आपको इस पहेली से ज़रूर बाहर निकाल देंगे कि मुर्गी पहले आई या फिर पहले आया अंडा। पहले अंडा आया या मुर्गी ? जबसे आपने जन्म लिया होगा तभी से आप ये पहेली सुनते आ रहे होंगे। जिसके जवाब में कभी कोई कहता है कि पहले अंडा आया फिर मुर्गी आई, तो कोई कहता है मुर्गी के बिना अंडा आने का सवाल ही नहीं उठता। लेकिन आज इस पहेली का मनघड़ंत जवाब नहीं देंगे, बल्कि बताएंगे वो जवाब जो वैज्ञानिकों ने लंबे समय की रिसर्च के बाद बताया है।

आज वैज्ञानिकों ने सुलझाई सबसे बड़ी पहेली.. बताया सबसे पहले मुर्गी आई या अंडा

 

शेफील्ड और वारविक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के एक दल ने दावा किया है कि धरती पर अंडे से पहले मुर्गी का जन्म हुआ था। वैज्ञानिकों ने पाया कि ओवोक्लाइडिन नाम का प्रोटीन अंडे की खोल के निर्माण में बेहद ज़रूरी होता है और यह प्रोटीन सिर्फ मुर्गी के अंडाशय से ही पैदा होता है। इस पहेली को साइंटिफिक रीज़न के साथ सुलझाते हुए वैज्ञानिकों ने साफ तौर पर दावा कर दिया कि पहले मुर्गी आई और उसके बाद ही अंडा आया।

 

वैज्ञानिकों ने बताया कि यह प्रोटीन मुर्गी के अंडाशय से पैदा होता है इसलिये पहले अंडा आया या मुर्गी अब यह पहेली सुलझ गई है। वैज्ञानिकों ने कहा कि पहले मुर्गी आई और इसके बाद अंडा पैदा हुआ। रिसर्च से जुडे़ प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. कोलिन फ्रीमैन ने कहा, ‘लंबे समय से यह संदेह बना हुआ था कि अंडा पहले आया लेकिन अब हमारे पास वैज्ञानिक सबूत है जो हमें बताता है कि मुर्गी पहले आई।’अब आपके मन में एक सवाल आ रहा है कि मुर्गी पहले कैसे आई।

यूं ही नही फ़िदा हुआ सनकी तानाशाह किम जोंग अपनी पत्नी की खूबसूरती पर, आप भी देखकर रह जायेंगे दंग

 

असल में इसका जवाब यह है कि कुछ जानवर धरती पर पहले से ही मौजूद थे, जिनमें मुर्गी भी शामिल है । देखा दोस्तों वैज्ञानिकों ने कितना ठोस कारण दिया कि पहले धरती पर कौन आया। तो अब अगर कोई आपसे यह सवाल पूछे, तो वैज्ञानिक कारण बताते हुए उसे भी इस पहली के सच से वाकिफ करा दीजिएगा कि पहले तो मुर्गी ही आई उसके बाद अंडा आया।

 

Back to top button