आज है साल की आखिरी पूर्णिमा, जानें क्या हैं शुभ मुहूर्त

आज है मार्गशीर्ष पूर्णिमा। यह साल की आखिरी पूर्णिमा है। आज पूर्णिमा तिथि सुबह 7.54 मिनट से शुरू होगी और 30 तारीख को 8.58 बजे खत्म होगी। इस शुभ मुहूर्त में शुभ कार्य भी किए जा हैं। आज राहुकाल दोपहर 3 बजे से शाम 4 .30 बजे तक रहेगा।

 

श्री दत्तात्रेय जयंती. श्री सत्यानारायण व्रत, त्रिपुर भैरव जयंती, व्रत की पूर्णिमा आज। सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। इस पूर्णिमा को बत्तीसी पूर्णिमा भी कहते हैं। दरअसल मान्यता है कि इस दिन आप जो भी दान करते हैं उसका फल अन्य पूर्णिमा की अपेक्षा 32 गुना अधिक प्राप्त होता है।

29 दिसंबर 2020, 08 पौष 08 शक संवत 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्दशी सुबह 7,55 तक इसके बाद पूर्णिमा। मृगशीर्ष नक्षत्र शाम 5.32 तक इसके बाद आर्ग्रा नक्षत्र, शुक्ल योग शाम 4.12 तक इसके बाद ब्रहमयोग, वणिज योग चंद्रमा मिथुन राशि में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button