आज हैं शनैश्चरी अमावस्या, जानें इसका क्या हैं महत्व

आज हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या का महत्व बेहद विशेष होता है। इस दिन को शनैश्चरी अमावस्या या दर्श अमावस्या भी कहा जाता है। शनिवार के दिन अमावस्या होने के चलते ही इसे शनैश्चरी अमावस्या कहा जा रहा है। वहीं, फल्गुन माह चल रहा है तो इसे फाल्गुन अमावस्या कहा जाता है। आज यही शुभ तिथि है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान का महत्व बेहद विशेष होता है। तो आइए जानते हैं शनैश्चरी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान का क्या महत्व है।

1. मान्यताओं के अनुसार, इस अमावस्या पर पवित्र नदियों में देवी-देवताओं का वास होता है। अगर इस तिथि पर गंगा में स्नान किया जाए तो व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

2. इस दिन सुबह उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं और पवित्र नदी में स्नान करें। इसके बाद पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण व श्राद्ध करें। ऐसा करने से व्यक्ति पितृदोष से मुक्त हो जाता है और इससे जीवन में सुख और शांति भी आती है।

3. इस दिन अमावस्या की तिथि का महत्व बेहद विशेष है। इस दिन अगर व्यक्ति गंगा स्नान करें और दान भी करे तो उसे विशेष पुण्य का लाभ प्राप्त होता है।

4. यह तिथि पितृ देवताओं की मानी जाती है। इस दिन सुबह सवेरे उठकर गंगा स्नान करना चाहिए। इससे पितरों की आत्मा प्रसन्न होती है। साथ ही परिवार में सुख समृद्धि का भी वास होता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button