आज गोरखपुर तथा फूलपुर उप चुनाव को लेकर होगी सपा की विपक्षी दलों के साथ बैठक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रदेश के गोरखपुर तथा फूलपुर लोकसभा उप चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है। समाजवादी पार्टी इन दोनों जगह पर ईवीएम के स्थान पर बैलट पेपर से मतदान कराने की मांग को लेकर बेहद सक्रिय हो गई है। आज गोरखपुर तथा फूलपुर उप चुनाव को लेकर होगी सपा की विपक्षी दलों के साथ बैठक

समाजवादी पार्टी प्रदेश में गोरखपुर और फूलपुर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव को ईवीएम के बजाए बैलट पेपर से कराए जाने की मांग को लेकर आज विपक्षी दलों को भी अपने साथ लेने के अभियान में है। समाजवादी पार्टी आज विपक्षी दलों के साथ बैठक करेगी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में होगी। उन्होंने बताया कि सभी विपक्षी दल इसमें शामिल होंगे। इसके बाद एक सुर में प्रदेश में दो जगह पर होने वाले उप चुनाव में बैलट पेपर से मतदान कराने की मांग की जाएगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग का दरवाजा भी खटखटाने के प्रयास होंगे। 

 
Back to top button