अपने घर को बचाने के लिए इस जानवर ने किया ऐसा काम, देखकर आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू
June 9, 2018
1 minute read
इंसान हो या जानवर सभी को अपना घर छिनने का मर्म तो होता ही है। अब इस जानवर को ही ले लीजिए जब उससे उसका घर छीना जा रहा था तो यह देखो उसे बचाने के लिए क्या करता है। तस्वीर में आप देख पा रहे होंगे कि यह जानवर अपना घर बचाने की खातिर एक बुल्डोजर से लड़ने के लिए उसके सामने अड़ कर खड़ा हो जाता है।
जिस किसी ने भी इस तस्वीर को देखा उसकी आंखें नम हो गई। जी हां, हम इंसानों की तरह जानवरों के मन में भी अपने घर के साथ बहुत सी फीलिंग जुड़ी होती है। तभी तो ये जानवर अपना घर बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गया।
एक भीमकाय बुल्डोजर जो उसके घर को तहस-नहस करने पहुंचा था, वह उसके शैतानी पंजे से एक दम निडर होकर लड़ने को तैयार हो गया। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बुल्डोजर ने एक पेड़ को गिरा दिया है जिसके तने पर चढकर यह जानवर मशीन को रोकने की कोशिश कर रहा है।
यही तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि ये तस्वीर इंडोनेसिया की है, जो साल 2013 में खींची गई थी। उस समय इंडोनेसिया में तेजी से जंगलों को उजाड़ा जा रहा था। इस कारण से वहां वानरों की एक प्रजाति ‘ओरंगउटान’ विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी है।
इस तस्वीर को 5 जून को ‘वर्ल्ड एनवायरमेंट डे’ के मौके पर जारी किया गया, जिसके बाद यह तस्वीर वायरल हो गई। दुनिया के तमाम लोग इस पर अपनी वेदना व्यक्त कर रहे हैं। बता दें ओरंगउटान इंडोनेशिया और मलेशिया के जंगलों में पाए जाने वाले जानवर है लेकिन जंगलों की कटने की वजह से इनकी संख्या में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।