वास्तुशास्त्र के अनुसार बच्चों को बुरी नज़रों से बचाने ले लिए करें ये उपाय…

कई बार बच्चे अपनी खूबसूरती या अपनी हरकतों की वजह से बुरी नजर का शिकार हो जाते है। वास्तु शास्त्र में बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए खास उपाय बताए गए हैं। रात को सोते समय बच्चे के सिरहाने उसकी दाहिनी तरफ पानी का एक लोटा या गिलास रखना चाहिए, जिससे बुरी नजर से बचा जा सकता है। 

बुरी नजर से बचने के लिए करें ये उपाय:

बच्चे के जगने पर उसके पास जरूर उपस्थित रहें, जितना बच्चा जगने के बाद आपको देखेगा। उतना ही वह दिन भर आपकी तस्वीर को वह अपने दिमाग में रखेगा। 

बच्चे को अपने हाथ से खाना परोसना चाहिये, बनाया चाहे किसी ने भी हो, उसे बच्चे की रुचि के अनुसार अगर आपके हाथ से परोसा गया है तो वह उसके शरीर में उसी तरह से लगेगा।

शाम को बच्चा जब बिस्तर पर सोने जाये तो एक पत्थर को बच्चे के ऊपर से ओसारा करने के बाद पानी से धोकर एक स्थान पर रख देना चाहिये। जिस दिन नजर लगी होगी , वह पत्थर नही मिलेगा या टूटा मिलेगा।

इस प्रकार आप अपने बच्चों को बुरी नजर से बचा सकते है। 

Back to top button