प्रेमी से शादी करने के लिए धरने पर बैठी लड़की, पुलिस ने करवाई शादी

दरभंगा इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जहाँ लड़की अपने प्यार को पाने के लिए लड़के के घर तक पहुंच गई. जहाँ लड़के के घर वालो ने उसे अपनाने से साफ़ इंकार कर दिया. लेकिन लड़की कहा मानने वाली थी. उसके ऊपर तो अपने प्यार को पाने का भूत सवार था. जिसके चलते लड़की, लड़के के घर के दरवाजे के पास बैठ गई ये बात, उसके बाद यह बात पूरी गांव में आग की तरह फ़ैल गई. 
लड़के के घर वालो द्वारा दबाव दिये के जाने के बावजूद भी लड़की टस से मस नहीं हुई. वही इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस लड़के के घर जा पहुंची और उसके माता पिता को समझाकर शादी करवाने के लिए राजी करवाया. इसके बाद बीती रात ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस की उपस्थिति में प्रेमी जोड़े की शादी अलीनगर थाना परिसर में हुई. इस शादी में गांव की महिलाओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और शादी के मंगल गीत भी गए, साथ ही गांव के एक सज्जन ने लड़की का कन्यादान भी किया.
इसे भी पढ़े: युवती ने किया खुलासा: 24 अफसरों ने मेरे साथ किया सेक्स बदले में दी मोटी रकम
बताया जा रहा है कि इन दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी. लड़की सुपौल जिले की रहने वाली है और लड़का भंगा जिले के अलीनगर का रहने वाला है, आज लड़का और लड़की एक साथ है.





