बार्बी जैसी दिखने के लिए करवाई सर्जरी, हो गई ऐसी बुरी हालत

इन दिनों तो सभी लड़कियों को बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह दिखने का ही क्रेज़ है. और इसके लिए वो हर वो ना जाने कितनी सर्जरी करवा लेती है लेकिन बाद में कुछ ऐसा होता जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है. आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बता रहे है जिन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए 200 सर्जरी तक करवा ली और इसके बाद उस लड़की की शक्ल हैरान कर देने वाली हो गई है. हम बात कर रहे है इंग्लैंड की रहने वाली मैरी डेल्गुडिस की जो बार्बी की तरह दिखना चाहती थी. हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि मैरी अब तक सर्जरी में 16 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है. मैरी इंग्लैंड के स्टाफ़ोर्डशायर में रहती है. मैरी जेनिफर लोपेज को अपना आइडल मानती है.

मैरी हर एंगल से अच्छी दिखने के लिए कुछ भी कर सकती है. उन्होंने बताया कि ”बचपन में मेरे माता-पिता मुझे बदसूरत कहकर बुलाते थे. जब मैं 17 साल की हुई तो मैंने खुद को बदलने का फैसला लिया.” मैरी अब तक ब्रेस्ट सर्जरी, जॉ सर्जरी, गालों जैसी कई सर्जरियां करवा चुकी है. मैरी पोल डांसर बनकर अपनी सर्जरी के लिए पैसे जुटाने लगी. 6 साल में मैरी ने इतने पैसे कमा लिए कि उन्होंने खुद का एक घर तक खरीद लिया. पैसे जमा करने के बाद मैरी ने सबसे पहले लिप सर्जरी करवाई थी.

इसे भी पढ़े: छोड़ दीजिये पेट्रोल-डीजल की टेंशन, 2022 में बीयर से चलेगी आपकी कार

इसके बाद वो लगातार अपने फेस की सर्जरी करवाने लगी. चौकाने वाली बात तो ये है कि पिछले 10 सालो में मैरी 200 सर्जरी करवा चुकी है. इन सभी सर्जरियों में लिप एंड चीक बोटॉक्स, आई ब्रो लिफ्ट, स्किन ट्रीटमेंट, बॉम्ब रिकंस्ट्रक्शन, ब्रैस्ट इम्प्लांट और हेयर ट्रांसप्लांट भी शामिल है. जब मैरी ने अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की तो लोग इन्हे पहचान नहीं पाए. आप भी देखिये बार्बी जैसी दिखने की चाह में मैरी ने खुद की क्या हालत कर ली.

Back to top button