युवक का धर्म पता करने के लिए उतरवाई पैंट

हरियाणा के रेवाड़ी में एक युवक का धर्म पता करने के लिए उसका पैंट उतरवाकर देखने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल में कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन मामला तूल पकड़ता देख एसपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया. इस मामले में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है.धर्म

दैनिक जागरण के मुताबिक, हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी महिला के अनुसार उसने प्रेम विवाह किया है. 10 अक्टूबर को वह अपने पति के साथ नूहं से वापस घर लौट रही थी. रेवाड़ी बस स्टैंड पर 15-20 लोगों ने उन्हें घेर लिया, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं. उनके घर और परिवार के बारे में पूछताछ करने लगे और पहचान पत्र मांगा.

इसे भी पढ़े: बीएसएफ जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को मरी गोली…

पहचान पत्र दिखाने के बाद भी उन्होंने उसके पति के साथ मारपीट की और धर्म की जांच करने के लिए कपड़े उतारने को कहा. विरोध करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. महिला ने बस स्टैंड चौकी में शिकायत दी थी, परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद इसकी शिकायत आलाधिकारियों से की गई, जिसे एसपी ने संज्ञान लिया.

इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में बस स्टैंड चौकी इंचार्ज को पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने निलंबित कर दिया है. शहर थाना प्रभारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है. महिला ने सीएम विंडो और पुलिस से इस मामले में शिकायत की थी. शहर थाना पुलिस ने सोमवार को इस मामले में एक महिला सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

बताते चलें कि अपने देश में धर्म और जाति के नाम पर आए दिन बवाल होता रहता है. दो धर्मों के बीच होने वाली शादी को तो लव जिहाद का नाम दे दिया गया है. इसे लेकर दो संप्रदायों के बीच लोग आपस में भिड़ जाते हैं. राजनीति में भी वोट की खातिर कुछ नेता समाज में इस तरह की खाई बनाए रखने की कोशिश करते हैं.

 

Back to top button