तस्वीर में ढूंढनी है एक गुलाबी अंगूठी, आसान नहीं है काम

हमारी आंखें यूं तो वो भी देख सकती हैं, जो सामान्य जीवों को नहीं दिखाई देतीं. हालांकि कई बार सामने रखी चीज़ को नहीं देख पाती हैं. नज़रों के ऐसे ही भ्रम को ऑप्टिकल एल्यूज़न कहा जाता है. कई बार ये जान-बूझकर डिज़ाइन किए जाते हैं तो कई बार कुछ तस्वीरें ऐसी क्रिएट हो जाती हैं कि वो हमें तत्काल ही भ्रमित कर देती हैं.
ऐसा ही एक फोटोग्राफ इस वक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर वायरल हो रही है, जिसमें एक अंगूठी ढूंढने में लोगों का दिमाग खपा जा रहा है. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक गुलाबी रंग के फ्लोर वाला पार्क है. आपको इनमें छिप गई एक अंगूठी को ढूंढ निकालना है.
कहां गिर गई है रिंग?
वायरल हो रही तस्वीर r/FindTheSniper नाम के अकाउंट से शेयर की गई है. इसमें देखा जा सकता है कि एक पार्क है, जिसमें गुलाबी रंग की ही फ्लोरिंग है. इन्हीं के बीच कहीं पर अंगूठी खो गई है. चूंकि अंगूठी खुद भी गुलाबी ही है, ऐसे में उसे ढूंढने में लोगों को खासी परेशानी हो रही है. ये काम काफी टेढ़ा और दिमाग को उलझाने वाला है. आप इसे 10 सेकंड में ढूंढ पाए, तो आपकी नज़रों का जवाब नहीं है.
यहां छिपा हुआ है जवाब
वैसे तो हमें उम्मीद है कि अगर आप अपना पूरा ध्यान लगाकर देखेंगे तो इसे ढूंढने में ज़रूर कामयाब हो जाएंगे. चूंकि चीज़ छोटी है ऐसे में हिंट ये है कि आप ज़रा तस्वीर को ज़ूम कर लीजिए, तो काम आसान हो जाएगा.
जिन लोगों ने ये चैलेंज वक्त पर पूरा कर लिया है, उन्हें बधाई पर जो लोग अब भी उलझे हुए हैं, वो जवाब खुद ही तस्वीर में देख सकते हैं.





