जहरीली हवा से निपटने के लिए दिल्ली में आई एंटी स्मॉग गन

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने बुधवार को एंटी स्मॉग गन का इस्तेमाल किया। इस स्मॉग गन को आनंद विहार इलाके में इस्तेमाल करके देखा गया।

पिछले दो दिनों से दिल्ली में हवा की क्वालिटी खराब हुई है। ऐसे में स्मॉग गन के जरिए हवा में पानी की बौछार की गई। ताकि प्रदूषण के स्तर को नीचे लाया जा सके। दिल्ली के आनंद विहार जहां स्मॉग गन का इस्तेमाल किया गया। वहां बुधवार को हवा बेहद प्रदूषित पाई गई। यहां AQI( Air Quality Index) 413 दर्ज किया गया।

बुधवार सुबह आठ बजे दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 332 के आंकड़े तक पहुंच गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स के स्केल पर 300 से ज्यादा का आंकड़ा काफी खराब माना जाता है। वहीं मंगलवार को भी AQI का औसत स्तर तीन सौ के पार पहुंच गया था

भारत ने पाक में सिखों के धर्म परिवर्तन पर दी कड़ी प्रतिक्रिया

ऐसे में हवा में धूल कण के अलावा नुकसान पहुंचाने वाली गैसों की मात्रा काफी बढ़ गई है। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के लिए विशेषज्ञ हवा की कम रफ्तार और बढ़ती आर्द्रता को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वहीं आने वाले कुछ दिन दिल्ली पर और भारी हो सकते हैं। क्योंकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण बढ़ने की आशंका जताई है।

सीपीसीबी ने जो आंकड़े पेश किए हैं, उसके मुताबिक इस रविवार के बाद से दिल्ली में PM10 और PM 2.5 का स्तर लगभग दोगुना हो चुका है।

Back to top button