Tips: गर्मी के दिनों में भी इन ख़ास तरीकों से रखे अपनी त्वचा का ख्याल
गर्मियों के आते ही न जाने हमें कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ज्यादातर परेशानिया हमारे शरीर जोड़ी होती है. और सबसे ज्यादा नुकसान चेहरे को होता है. सूरज से निकलने वाली धुप सनबर्न और टैनिंग जैसी परेशनियां हो को सामने लाकर खड़ा कर देती है.
इसके साथ ही गंदगी और पसीने के कारण स्किन रेशेज़, मुहांसे और फंगल इंफेक्शन होने का खतरा भी बना रहता है. ऐसे में आप अपनी त्वचा को कैसे सभालकर रखें आईये ये हम आपको बताते है. कुछ खास बाते:- गर्मियों में त्वचा में नमी बनाये रखने के लिए दही, खीरे का रस, गुलाब जल और नींबू रस को उचित मात्रा में मिलाकर चेहरे पर इस्तमाल करना चाहिए.
मसूर की दाल को रात में दूध में भीगकर रख दीजिये. सुबह उठकर इसे पीस ले और अपने चेहरे पर इस पेस्ट को लगा ले और सूखने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो दे. तैलीय त्वचा से एक्स्ट्रा आयल कम हो जायेगा और चेहरा सुन्दर लगने लगेगा.
त्वचा को रुई में गुलाबजल लगाकर रोजाना साफ करना चाहिए. एक चम्मच निम्बू के रस में एक चम्मच संतरे का रस और आधा कटोरी दही मिलाकर इसका मिश्रण तैयार कर ले. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर सूखने दे. सूखने के बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो दे.





