Tips for Married Couples: कभी नहीं होगा दांपत्य में क्लेश

एजेन्सी/  couple-love-56ffaca981453_lआपके दांपत्य जीवन खटपट चल रही है? पार्टनर के साथ पट नहीं रही है, तो ये 8

1- अपनी बात थोपें नहीं। अपनी तरफ से गुड लिसनर बनें। अच्छी तरह से बात सुनना सीखें। इससे आप अपने पार्टनर को अच्छी तरह से समझ पाएंगी। भावनाओं को समझने के लिए जरूरी है शब्दों को समझना। शब्दों को तभी समझा जा सकता है, जब ठीक से सुना जाए।

2- एक-दूसरे को स्पेस दें। लाइफ में कुछ करने के लिए प्रोत्साहित करें। जैसे पार्टनर को जिम भेजें या पार्लर। इससे वे रिलेक्स फील करेंगे। पति-पत्नी का इस तरह से एक-दूसरे को समय देना बेहद महत्वपूर्ण होता है। जबकि होता यह है कि कोई किसी को स्पेस नहीं देता।

3- रिफ्रेश होने के लिए ब्रेक लें। अगर आपके बीच ज्यादा तनाव बढ़ गया है, तो अपनी-अपनी तरह से ब्रेक लें। अपने-अपने दोस्तों के साथ घूमने निकल जाएं। कम से कम 7 दिन का टूर प्लान करें, लेकिन एक साथ नहीं। यह सही है कि दूरी प्यार को बढ़ाएगी। एक-दूसरे की जब कमी खलेगी, तब दुबारा साथ होने पर प्यार बढ़ेगा।

4- एक-दूसरे को सरप्राइज गिफ्ट दें। किसी मौके का इंतजार न करें। बस बिना कुछ कहें दे दें। इससे प्यार बढ़ता है।

5- ज्यादा उम्मीदें न रखें। हद से ज्यादा उम्मीदें पालने से बेवजह का तनाव रिश्तों में क्रिएट होने लगता है।

6- रिश्तों में बोरियत न आने दें। पार्टनर के साथ रिश्ते को रिफ्रेश करते रहें। रोमांस और प्यार बरकरार रखें। इन चीजों से लव लाइफ में ताजगी बनी रहती है। इससे भी रिश्ता रिफ्रेश रहता है। खटपट होने की संभावना कम होती है।

7- पार्टनर के साथ मिलकर कुछ नया सीखें। जैसे कोई इंस्ट्रूमेंट बजाना सीखें। इससे दोनों पार्टनर के बीच प्यार बढ़ेगा।

Back to top button