तीन वर्षीय बालिका को पोलियो जगह पिलाई जहरीली दवा

नगर के खेड़ीपुरा में दो युवतियों ने एक घर में पहुंचकर पोलिया दवाई के नाम पर तीन वर्षीय बालिका को जहरीली दवा पिला दी। दवा का सेवन करने के 5 मिनट बाद ही बालिका की तबीयत बिगड़ गई। उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की शिकायत बालिका के परिजनों ने छिपाबड़ थाने में की है।Three year old girl

जानकारी के अनुसार नगर के खेड़ीपुरा निवारी ठेकेदार राकेश सोलंकी के भाई मुकेश सोलंकी के घर दोपहर 2 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के नाम पर दो युवतियां पहुंची। युवतियों के पास एक बैग था। उन्होंने पोलियो की दवा पिलाने की बात कही। इसके बाद तीन वर्षीय बालिका मासूम पिता मुकेश सोलंकी को दवा पिला दी। दवा पिलाने के बाद दोनों युवतियां वहां से रवाना हो गई।

छोटा शकील की मौत की खबर को लेकर अफवाहें जारी, मुंबई पुलिस के बयान ने सबको चौंकाया

दवा का सेवन करने के पांच मिनट बाद ही बालिका की तबीयत बिगड़ गई और उसे लगातार उल्टियां होने लगी। इसके बाद परिजनों से उसे अस्पताल में भर्ती किया। जहां उपचार के बाद उसकी तबीयत में सुधार हुआ। वहीं युवतियों की तलाश भी परिजनों एवं मोहल्ले के लोगों ने की। लेकिन कोई पता नहीं सका। वहीं मोहल्ले की एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में युवतियों की फोटो कैद हो गई है। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है। मामले की शिकायत ठेकेदार राकेश सोलंकी ने छिपाबड़ थाने में की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इनका कहना है

बालिका को दवा के नाम पर कुछ और पिला दिया गया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी। अब तबीयत में सुधार है। लोगों को इतना तो जागरूक रहना चाहिए कि वे वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पहचान सकें

Back to top button